फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   minor died in doubtful condition

संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
minor died in doubtful condition
सेक्टर-6 चौक पर रात को एक 14 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने साजिश की आशंका जताई है। वहीं दोस्तों का कहना है कि बाइक दुर्घटना में अनमोल की जान गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार मॉडल टाउन निवासी 14 वर्षीय अनमोल जागरण में झांकी निकालने वालों का मेकअप करता था। वह रात को सेक्टर-6 स्थित एक जागरण में गया हुआ था। रविवार सुबह दस बजे उसके एक साथी ने बताया कि अनमोल का रात को एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद वह कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे और दोस्तों से पूछा कि कहां पर हादसा हुआ है और इसके साथ कौन था। इस पर दोस्तों ने स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी। वहीं जिस बाइक पर दुर्घटना बताई गई उस पर खरोंच तक नहीं दिखी। परिजनों ने आशंका जताई कि साजिश के तहत अनमोल की हत्या हो सकती है। उन्होंने पुलिस से जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। उन्हें पहले सड़क हादसे की सूचना मिली थी कि सेक्टर-6 चौक पर सड़क हादसे में एक नाबालिग की जान चली गई है। परिजनों की आशंका के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed