फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Memorandum submitted to the President regarding objectionable remarks

आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the President regarding objectionable remarks
करनाल। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से हिंदू देवी देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सोमवार को विभिन्न संस्थाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद, धर्म जागरण समन्वय, बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सड़क पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार राजबक्श को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि सिद्धू माफी मांगें नहीं तो संगठन बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दलपत सिंह कादयान, अशोक शर्मा, राजेश लांबा, सुरेश शर्मा, रमेश मिढा, राजन, राहुल भटनागर, प्रिंस कपूर, बिट्टू भारती, वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed