फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Medical University may start soon, 13 employees appointed

Karnal News: जल्द शुरू हो सकती है मेडिकल यूनिवर्सिटी, 13 कर्मचारी नियुक्त

Fri, 07 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 07 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Medical University may start soon, 13 employees appointed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंडित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अपने 13 कर्मचारियों की नियुक्ति की है। मेडिकल कॉलेज में तकनीकी और प्रशासनिक काम जल्द शुरू होने की संभावना है।
कॉलेज की ओर से जारी आदेश के तहत नियमित व अनुबंधित कर्मचारियों को यूनिवर्सिटी कैंपस में पूर्णकालिक या अतिरिक्त समय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य भत्ता नहीं मिलेगा। करीब 2000 करोड़ के मेडिकल यूनिवर्सिटी के इस प्रोजेक्ट में करीब 850 करोड़ की लागत से सिर्फ इमारतों का निर्माण कराया गया है। ये निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसकी एक विंग में एडमिन ब्लॉक की इमारत बनाई गई है। जिन कर्मचारियों को तैनाती दी गई है जिनमें डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, क्लर्क, सीनियर स्टेनो टाइपिस्ट से लेकर लिफ्ट ऑपरेटर, स्वीपर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन



------- 11 कर्मचारी पूरे समय, दो एक-एक के लिए किए नियुक्त
ये कर्मचारी अब यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ब्लॉक और वाइस चांसलर कार्यालय में दायित्व निभाएंगे। नियुक्त किए गए कर्मचारियों में 11 पूरे समय के लिए के लिए और दो की ड्यूटी वीरवार और सोमवार के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों की हुई नियुक्ति
डिप्टी सुपरिंटेंडेंट श्याम कुमार
क्लर्क राजेश कुमार
क्लर्क प्रवीन कुमार
स्टेना टाइपिस्ट गुरमीत पन्नु
डीईओ रजत
जूनियर इंजीनियर हंसराज
जूनियर इंजीनियर सिविल दीपक कुमार

लिफ्ट ऑपरेटर रोहित
चपरासी (क्लास-4) कृष्णा
चपरासी (क्लास-4) सुरज
चपरासी (क्लास-4) परवीन कुमार
स्वीपर संदीप
स्वीपर सतीश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed