फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Medical store operator's father killed in minor dispute

मामूली विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक के पिता की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator's father killed in minor dispute
चचेरे भाइयों में खेत के सामने लोहे का शिकंजा लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद रविवार देर शाम मेडिकल स्टोर संचालक के 65 वर्षीय पिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोप मृतक के भतीजे व उसके परिजनों पर ही लगाया गया है। देर रात मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी दंपती व उसके पुत्रों सहित चार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के छपरा जागीर गांव निवासी सतबीर सिंह गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता है। बताते हैं कि उसके घर के पास ही उसका चचेरा भाई सुरेंद्र सिंह भी रहता है। सतबीर सिंह का आरोप है कि उसका चचेरा भाई सुरेंद्र सिंह पशुओं को टीका आदि लगाने का कार्य करता है, उसने पशुओं के लिए लोहे का शिकंजा रविवार को उसके खेत के सामने गड़वाना चाहा तो इस पर उसने एतराज जताया तो सुरेंद्र ने देख लेने की धमकी दी। बात बढ़ी तो आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर दिया। सतबीर सिंह ने बताया कि देर शाम करीब आठ बजे उसके पिता राम कुमार (65) गली में टहल रहे थे, तो उसी समय वह भी दुकान से वापस लौटा। रास्ते में सुरेंद्र, उसकी पत्नी पिंकी, पुत्र शिवम व युवराज लाठी डंडे लेकर खड़े थे। जैसे ही उसने अपनी बाइक खड़ी की तो इन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पिता उसे बचाने लगे तो आरोपियों ने उसके पिता को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पिंकी, युवराज, शिवम ने उनके हाथ पैर पकड़ लिए और सुरेंद्र गला दबाने लगा। इसी बीच उसका भतीजा लाभ सिंह शोर शराबा सुनकर दौड़कर आया तो आरोपी वहां से भाग निकले। सतबीर सिंह अपने पिता को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले गया। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतबीर सिंह ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र व उसके परिजनों ने सुबह उसके साथ हुई कहासुनी की रंजिश में ही उसके पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रबंधक बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed