फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   medal stolen

शहीद प्रगट सिंह के मकान का दरवाजा तोड़ घुसे चोर, सम्मान में मिला पदक ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
medal stolen
मई 2018 में दुश्मनों से लोहा लेते हुए जम्मू के ऊधमपुर में शहीद हुए सिपाही प्रगट सिंह के घर में चोरी हो गई। चोर उन्हें सम्मान स्वरूप मिले पदक को ले गए। रंबा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। शहीद की पत्नी रमनदीप कौर ने इसकी शिकायत रंबा चौकी में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहीद की पत्नी रमनदीप कौर ने बताया कि वह करीब तीन-चार माह से अपने असंध के घर में रह रही है। बीच-बीच में अपने घर गांव रंबा में साफ सफाई करने आ जाती है। बुधवार जब दोबारा घर में आई तो बाहर वाला मेन गेट ठीक था और अंदर दो दरवाजों के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा था, जिसमें से शहीद पति प्रगट सिंह का पदक, दो हजार रुपये नकदी और एक सोने की अंगूठी गायब थी। इसके अलावा गैस सिलिंडर भी नहीं मिला। 9 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते हुए सिपाही प्रगट सिंह के शहीद होने के बाद सेना मुख्यालय की ओर से शहीद के परिजनों को सेना मेडल अवॉर्ड से नवाजा गया था। शहीद की पत्नी रमनप्रीत कौर, पिता रतन सिंह, माता सुखविंद्र कौर और बेटे दिवराज सिंह व गिंदर को शहीद की याद में सेना मुख्यालय के जरनल रणजीत सिंह ने अवॉर्ड देकर उनका सम्मान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed