फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Maths formulas confused, four UMCs were formed

गणित के फार्मूलों ने उलझाया, चार यूएमसी बनीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Maths formulas confused, four UMCs were formed
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों को गणित के फार्मूलों ने उलझाया। ऐसे में अलग-अलग केंद्रों पर फ्लाइंग टीमों ने चार विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा, चारों के खिलाफ यूएमसी बनाकर बोर्ड को भेज दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बोर्ड की ओर से 65 केंद्रों पर गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। करीब आठ हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड के जिला अधीक्षक वीरेंद्र ढुल ने बताया कि तीन केस चेयरमैन फ्लाइंग और एक केस एसडीएम फ्लाइंग ने बनाया है। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दसवीं से 12वीं में प्रमोट हुए विद्यार्थियों ने पहली बार परीक्षा दी है। साल 2020 से ऑनलाइन कक्षाएं चल रही थी। इस दौरान विद्यार्थियों की 11वीं कक्षा में भी परीक्षाएं नहीं हुई थी। इस बार संक्रमण कम होने के बाद भौतिक परीक्षाएं ली जा रही हैं। पहली बार 12वीं में सीधे बोर्ड की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में तनाव भी है। परंतु अध्यापकों के अनुसार इस बार पहले की अपेक्षा प्रश्नपत्र काफी सरल आए हैं।
विज्ञापन

छात्र विवेक ने बताया कि पेपर काफी आसान था। एक नहीं बल्कि सभी सेट आसान आए थे। जिससे विद्यार्थी उत्साहित रहे। जबकि गणित काफी मुश्किल होता है। इस बार उनके सहित अन्य सभी विद्यार्थियों का पेपर अच्छा हुआ है। छात्र अक्षय ने बताया कि पहले पेपर को लेकर पहले काफी डर और तनाव था। चूंकि गणित कठिन विषय है। दो साल से कक्षाएं अभी ऑनलाइन ही लगी। ऐसे में सुबह तक थोड़ा भय रहा। परंतु प्रश्नपत्र काफी आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed