फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman gave her life by hanging

फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman gave her life by hanging
करनाल। मधुबन में एक विवाहिता ने अपनी शादी के पांच दिन बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मायका पक्ष अस्पताल में पहुंचा और वहां पर हंगामा कर मामले की जांच कराने की मांग की। पुलिस ने विवाहिता का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव सांवला निवासी राजकुमार ने बताया कि उन्होंने भतीजी गोल्डी की शादी 26 दिसंबर 2021 को अंग्रेज नाम के व्यक्ति के साथ की थी। अंग्रेज मधुबन अकादमी में कच्चा कर्मचारी है और वहीं पर रहता है। रविवार को उन्हें भतीजी को लेने के लिए आना था लेकिन शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि गोल्डी ने फंदा लगा लिया। जब वह प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, तब तक गोल्डी दम तोड़ चुकी थी। वहीं इस मामले में मधुबन थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इधर पुलिस ने भले ही औपचारिकता पूर्ण कर मामले को हल्के में लिया हो लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि जो युवती पांच दिन पहले ही हंसी खुशी से दुल्हन बनकर ससुराल आई थी। आखिर इन पांच दिनों में ऐसा क्या हुआ कि उसे जान से हाथ धोना पड़ा। लोगों का मानना है कि कोई न कोई बड़ा कारण जरूर है, पुलिस को इस मामले की निष्पक्षता व गंभीरता से जांच करके सच को सामने लाना चाहिए।
विज्ञापन

इनसेट
महिला ने दी जान देने की कोशिश
करनाल। बसंत विहार में एक महिला ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन समय रहते बच्चों ने महिला को देख लिया और उसे फंदे से उतार लिया। जिससे उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि 44 वर्षीया महिला रानी की अपने ही पड़ोस में एक महिला के साथ कहासुनी हुई थी। उसी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed