फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman died in Suspicious circumstances

दहेज की बली चढ़ी विवाहिता

Wed, 04 Jun 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 04 Jun 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
Married woman died in Suspicious circumstances
असंध। गांव उपलाना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत सुसराल के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतका रीना देवी के पिता कनक सिंह निवासी गांव गंजोगढी (घरौंडा)ने पुलिस शिकायत में बताया कि मृतका रीना देवी की शादी करीब सात वर्ष पहले गांव उपलाना निवासी बिजेंद्र सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


 रीना को उसके सुसराल वाले हमेशा दहेज के नाम पर मारपीट करते रहते थे। करीब तीन वर्ष पूर्व रीना देवी को उसके सुसराल वालों ने दहेज के नाम पर बुरी तरह से मारपीट की थी। मारपीट में उसके सुसराल वालों के नाम असंध थाने में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद पंचायती तौर पर समझौता हो गया था, लेकिन उसके सुसराल वालों ने इसी तरह दहेज के नाम पर उत्पीड़न जारी रखा।
विज्ञापन


 कनक सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह रीना देवी के सुसराल वालों के पड़ोसी ने उनको मोबाइल पर सूचना दी कि उनकी लड़की की मुत्यु हो गई है। बाद में जब उन्होंने उपलाना में आकर देखा तो मृतका रीना देवी का शव चारपाई पर पड़ा था। आरोप है कि रीना देवी को दहेज उत्पीड़न में मारा गया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति बिजेंद्र सिंह, सास संतरो देवी व जेठ विक्रम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगदीश सिंह मोर ने बताया कि आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मधुबन से आई एफएसएल टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया व शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed