फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Marking of parking starts from thirty lakhs, vehicles will be arranged

तीस लाख से शुरू की पार्किंग की मार्किंग, व्यवस्थित होंगे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Marking of parking starts from thirty lakhs, vehicles will be arranged
करनाल। शहरीकरण के साथ ही वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हो रहा है। सड़कों पर लोड बढ़ रहा है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हो, बाजार हो या सरकारी कार्यालय, कोई भी कहीं भी बेतरतीब वाहनों को खड़ा कर देता है। जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन जाती है तो कहीं अनावश्यक रूप से भीड़ लग जाती है। दुर्घटनाएं हो जाती हैं और लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर पिछले दिनों एक अभियान चलाया तो नगर निगम, जिला प्रशासन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) आदि ने पार्किंग व्यवस्था पर खासा ध्यान केंद्रित किया है। एचएसवीपी ने करीब 4.77 करोड़ रुपये से सरकारी कार्यालयों के बाहर की भूमि के साथ-साथ फव्वारा पार्क व स्मार्ट मार्केट क्षेत्र में भी तारकोल से पार्किंग स्थलों को पक्का कर दिया है। अब नगर निगम ने 30 लाख रुपये की लागत से पार्किंग की मार्किंग कराना शुरू कर दिया है। ये मार्किंग इस बात का संकेत होगी कि आगंतुक को पता चल जाएगा कि उसे अपनी कार या दुपहिया वाहन कहां व्यवस्थित ढंग से खड़ी करना है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा शुरू कराई गई पार्किंग की मार्किंग अब तक पुराने नगर निगम कार्यालय के सामने, मॉडल टाउन मार्केट, क्लब मार्केट तथा सेक्टर-12 में लघु सचिवालय व इसके आसपास के एससीओ व सरकारी दफ्तरों के सामने मौजूद स्थल पर काम पूरा कर दिया गया है। करनाल व हिसार में पार्किंग की मार्किंग या मल्टी लेवल पार्किंग के कार्य का निर्णय पिछले दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने भी सभी सरकारी कार्यालय तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान (बैंक व स्कूल-कॉलेज सहित) के समक्ष पार्किंग की मार्किंग करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी होगी पार्किंग की मार्किंग
नगर निगम ने टेंडर लगाकर एक एजेंसी को इसका ठेका देकर काम आवंटित किया है। उपरोक्त स्थलों के अलावा सेक्टर-7, 8, 9, 12 व 13 की मार्केट, पुरानी तहसील स्थल, नेहरू पैलेस मार्केट, रोड धर्मशाला, मुगल कैनाल रोड, रेडक्रॉस मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी मार्केट, दयाल सिंह कॉलेज के सामने स्थल, कालड़ा मार्केट, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड तथा अस्पताल चौक से मार्बल स्टोन की दुकानों तक पार्किंग की मार्किंग का काम किया जाएगा। इसे जून के अंत तक पूरा करना है।
2600 वाहनों की पार्किंग के लिए होगी मार्किंग
पार्किंग की मार्किंग कार्य में उपरोक्त स्थलों पर करीब 1400 चौपहिया तथा करीब 1250 दुपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मार्किंग करवाई जाएगी। इन कार्यों पर अनुमानित 30 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। चौपहिया वाहनों के लिए 16 गुणा 8 फुट तथा दुपहिया वाहनों के लिए 8 गुणा 4 फुट साइज में थर्मोप्लास्टिक पेंट से मार्किंग की जा रही है।

--
वर्जन
वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह मार्किंग स्थल पर ही अपने वाहनों को पार्क करें, इससे वाहन और सड़क दोनों सुरक्षित रहेंगे। पैदल चलने वालों के लिए भी सुविधा बनी रहेगी। वाहनों की पार्किंग के लिए शहर की ओल्ड सब्जी मंडी, रामलीला ग्राउंड, पुरानी अनाज मंडी स्थल, पुरानी एमसी बिल्डिंग स्थल तथा जरनैली कोठी स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जो आसानी से सुलभ व किफायती भी है। चेतावनी भी दी गई है कि जो वाहन चालक मार्किंग वाली जगहों पर अपने वाहन को पार्क नहीं करेंगे, उन्हें टो वैन से उठा लिया जाएगा और जुर्माना लगाने के बाद ही वापस किया जाएगा।
- नरेश नरवाल, आयुक्त नगर निगम करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed