{"_id":"dcbe3ec30e8fb16bbb0364c2b7f0173f","slug":"marathon-change-the-scenario-of-karnal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य की पहली किरण के साथ दौड़ पड़ी कर्णनगरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य की पहली किरण के साथ दौड़ पड़ी कर्णनगरी
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। अपने-अपने खेलों के स्टार खिलाड़ियों के साथ अलसुबह शहर और आसपास के हजारों लोग ‘द ग्रेट करनाल रन’ मैराथन दौड़ में शामिल हुए। भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ी मोहित शर्मा इसके ब्रांड अंबेसडर रहे।
इस मैराथन में क्रिकेटर जोगिंद्र शर्मा, युजविंद्र चहल, परविंद्र अवाना, चैस खिलाड़ी ध्यानी देव, बास्केट बॉल खिलाड़ी शिबा मग्गू और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय लाल ने भी भाग लिया। दौड़ में बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन तक शामिल हुए।
सुबह करीब पांच बजे नूर महल के पास खुले मैदान से द ग्रेट करनाल रन शुरू हुई। सुबह से ही हजारों बच्चे, युवा और सीनियर सिटीजन रेस में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे। हाई टाइम्स सोल्यूशंस संस्था और वूमेन स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस मैराथन में करीब तीन हजार प्रतिभागी शामिल हुए। दौड़ का रूट नूर महल से साईं मंदिर सेक्टर-6, हरियाणा नर्सिंग होम, खुराना बेकरी, सेक्टर 12 जिम खाना क्लब, नर्सी विलेज से होते हुए वापस नूर महल रहा।
विज्ञापन
हाई टाइम्स सोल्यूशंस के संस्थापक पीयूष सचदेवा ने बताया कि मैराथन में चार वर्गों में दौड़ करवाई गई। इनमें द ग्रेट करनाल रन 12 किलोमीटर, सीनियर सिटीजन और बच्चों दोनों वर्गों की दौड़ 4.5 किमी तथा ड्रीम रन सात किमी रखी गई थी। पहली दौड़ में देश और विदेश से आए लोगों ने भाग लिया। दूसरी दौड़ में वरिष्ठ नागरिकों ने, तीसरी दौड़ में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने, जबकि चौथी दौड़ ओपन रखी गई। इसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता था।
बी सरिनु ने जीती 12 किलोमीटर की दौड़
द ग्रेट करनाल रन में आंध्रप्रदेश के खिलाड़ी बी सरिनू ने 30 मिनट 55 सेंकेड में 12 किमी दौड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंध्र प्रदेश के ही बेलिअप्पा ने 30 मिनट 58 सेकेंड में यह दौड़ पूरी कर दूसरा और कीनिया के किपकोयच ने 31 मिनट 59 सेकेंड में 12 किमी दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ नागरिकों में हिसार के सतपाल रहे प्रथम
वरिष्ठ नागरिक मैराथन दौड़ में हिसार के सतपाल ने 21 मिनट 29 सेकेंड में 4.5 किमी. दौड़ पूरी करके प्रथम स्थान हासिल किया। पानीपत के अजीत ने 21 मिनट 52 सेकेंड में दौड़ पूरी करके दूसरा स्थान, जबकि करनाल के राजपाल ने 22 मिनट 15 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।