{"_id":"68bf3403a169f16776082604","slug":"many-trains-went-only-till-ambala-passengers-got-troubled-karnal-news-c-18-knl1008-734568-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अंबाला तक ही गईं कई ट्रेनें, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अंबाला तक ही गईं कई ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन का असर सोमवार को भी रेलवे के संचालन पर पड़ा। सोमवार को कई ट्रेनों का आवागमन अंबाला कैंट तक ही सीमित रहा, जबकि कुछ ट्रेनें घंटों देरी से करनाल पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा और कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें व बसें छूट गईं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार जम्मू मेल ट्रेन केवल अंबाला कैंट तक ही चलाई गई। इसी तरह झेलम एक्सप्रेस का संचालन भी अंबाला तक सीमित रहा। यात्रियों को अंबाला से आगे की यात्रा खुद तय करनी पड़ी। वहीं, जम्मू तवी एक्सप्रेस करीब 2 घंटे की देरी से देर रात 2 बजे करनाल स्टेशन पहुंची, लेकिन यह ट्रेन भी अंबाला से आगे नहीं जा सकी।
इसके अलावा मुंबई सीएसएमटी ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे की देरी से करनाल पहुंची, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, नेताजी एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से आई और सुबह करीब 11:30 बजे करनाल स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
स्टेशन पर फंसे यात्रियों का कहना था कि ट्रेनों के संचालन को लेकर समय पर सूचना नहीं दी जा रही है। कई यात्रियों ने बताया कि वे छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ स्टेशन पर घंटों इंतजार करते रहे। न तो रेलवे द्वारा पर्याप्त जानकारी उपलब्ध करवाई गई और न ही इंतजार के दौरान कोई उचित सुविधा मुहैया करवाई गई।
यात्रियों ने कहा कि इस तरह की देरी और रद्दीकरण की जानकारी अगर समय रहते मोबाइल संदेश या स्टेशन पर नोटिस बोर्ड से मिल जाए तो वे वैकल्पिक साधनों का इंतजाम कर सकें। लेकिन अचानक ट्रेनें रोक दिए जाने और देरी से आने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता और ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, तब तक कई ट्रेनों का संचालन अंबाला तक ही सीमित रहेगा। यात्रियों को धैर्य रखने और यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।