फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Many mandis are still full, gatepass will be cut in Karnal from this morning

आज सुबह से कटेंगे गेटपास, जिले की कई मंडियां अभी भी फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Many mandis are still full, gatepass will be cut in Karnal from this morning
अनाज मंडी करनाल में शुक्रवार को धान की खरीद बंद रही। दिनभर लिफ्टिंग का कार्य किया गया। उपायुक्त अनीश यादव ने जुंडला की अनाज मंडी पहुंचकर खरीद व्यवस्था को देखा। इस दौरान मंडी एसोसिएशन के प्रधान जसवंत सिंह सहित कई लोगों से बातचीत भी की। जिले की कई अन्य मंडियों में धान लेकर आए किसानों की लंबी कतारें लगी रही। मंडियों में धान रखने की जगह मिलना मुश्किल हो गया है। पूरे जिलेभर में शुक्रवार को 64441 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। अब तक जिले में 443624 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जबकि अब तक कुल 237421 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की गई है।
विज्ञापन

करनाल अनाज मंडी के सचिव पवन चोपड़ा ने बताया कि मंडी फुल हो जाने के कारण वीरवार की शाम पांच बजे से गेटपास काटने का कार्य बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को भी दिन खरीद का कार्य बंद रहा। वीरवार की रात, शुक्रवार को दिनभर और रातभर तेजी के साथ लिफ्टिंग कराई गई, जिससे काफी हद तक मंडी के अंदर जाम की समस्या का निदान हो गया है। शनिवार की सुबह सात बजे से गेटपास काटने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार को खरीद की जाएगी। इधर, डजुंडला मंडी पहुंचे उपायुक्त अनीश यादव ने मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जसवंत सिंह, आढ़ती फूल सिंह मंजूरा, माया सिंह तथा रणदीप सिंह से बातचीत की तो आढ़तियों ने बताया कि लिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। गेट पास भी सही तरीके से काटे जा रहे हैं। मंडी सचिव पवन चोपड़ा से बताया कि अब तक कुल 4 लाख क्विंटल धान की आमद हो चुकी है। पिछले साल धान के सीजन में इस मंडी में 87 हजार एमटी धान की आमद हुई थी। करीब 45 प्रतिशत धान मंडी में आ चुका है।
विज्ञापन

हाईवे से अनाज मंडी तक जाम ही जाम, बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। तरावड़ी मंडी में धान की आवक बंपर हो गई है। मंडी में आढ़तियों के पास धान गिरवाने का स्थान नही है, जिससे वीरवार को खरीद बंद रखी गई लेकिन शुक्रवार को फिर स्थिति जस की तस हो गई। आलम ये है कि तरावड़ी अनाज मंडी में धान की सैकड़ों ट्रालियां पहुंचने के बाद हाईवे से लेकर अनाज मंडी तक, सर्विस रोड, सौंकड़ा रोड, अनाज मंडी से नदाना रोड, अनाज मंडी से सौंकड़ा रोड समेत सभी रास्ते जाम हो गए, जिससे सुबह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूलों की बसें भी बीच जाम में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव मोहित बेरी ने कहा की किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए गेटों पर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों के गेट पास जल्दी बन सके खबर लिखने तक शाम तक ट्रालियों की लंबी कतारें लगी हुई थी।

सड़क पर ट्रैक्टरों की लंबी लाइनें, धान बेचने को घंटों इंतजार
निसिंग। सुबह लाइन में लगने वाले किसानों को शुक्रवार दोपहर तक गेटपास मिला, जबकि दोपहर वाले को सायं के समय गेटपास मिल पाया। चार से पांच घंटे के बाद किसानों के ट्रैक्टरों को मंडी में प्रवेश मिला। मंडी सचिव बलवान सिंह ने बताया कि शाम सात बजे तक साढे़ छह सौ किसानों के गेटपास काटे गए। बावजूद भी सड़कों पर एक किमी. लंबी लाइन थी। बारिश की चेतावनी व बादलों को देख मंडी सचिव बलवान सिंह ने एजेंसी निरीक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें बारिश आने पर खरीदे गए धान को भीगने से बचाने के इंतजामों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed