फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manvi in ??the under-13 age group, Joyal was the winner in under-11

अंडर-13 आयु वर्ग में मनवी, अंडर-11 में जोयल रहा विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Manvi in ??the under-13 age group, Joyal was the winner in under-11
करनाल। ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11, 13 और 15 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। कई मैचों में एक तरफा मुकाबला देखने को मिला। अंडर-13 आयु वर्ग में मनवी राणा और अंडर-11 में जोयल राणा विजेता रही। टूर्नामेंट में हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से लगभग 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट के तहत मुकाबले श्रेयांस अकादमी और कर्ण स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी प्रदीप पालीवाल व उप खेल निदेशक राकेश पांडे ने मुख्यातिथि शिरकत की। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव दीपक पंडित ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर श्रेयांस क्लब के चेयरमैन अमित जैन, रवि भाटिया, गौरव गोयल, केवल कृष्ण, आनंद मोहन, नरेन्द्र कुकरेजा, शिवम और सुमित खांची मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम-
अंडर-13 आयु वर्ग-
- लड़कों में मयंक ने आदित्य, आदित्य ने सचिन, दिग्विजय ने आर्यन, अक्षित ने देव पूरी, लावण्या ने आरुष, नैतिक ने नक्श, श्रेष्ठ ने राघव और तक्षक ने अरनव को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लड़कियों में मनवी राणा ने अक्षिता, ध्वनी ने गुंजन, इशिका खोखर ने अनन्या, महक ने अनवी, ध्वनी ने इशिता, परणीत ने क्रितिका, नैंसी ने अंशिका, अनिका ने सिमरत, गुरसीरत ने अर्शी, सनवी ने आरना और हविशा ने सिमरण को पराजित किया।
अंडर-11 आयु वर्ग-
-लड़कों में नवराज सिद्धू ने अरनव, युवराज ने आदविक, विशाल चौधरी ने नक्श, अर्जुन ने आरव मदान और आरुष ने जपनाम सिंह को हराया।
- लड़कियों के अंडर-11 आयु वर्ग में जोयल राणा ने अनवा गुप्ता, हलवीशा ने वाणा, हर्षिता ने सानवी, रीत ने हीना और रबनूर ने देवांशी को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed