फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mansi in solo classical dance, DAV College excels in folk dance

एकांकी शास्त्रीय नृत्य में मानसी, लोक नृत्य में डीएवी कॉलेज की धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mansi in solo classical dance, DAV College excels in folk dance
51: कालीदास रंगशाला में आयोजित युवा उत्सव में शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुती देती विधि । अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम स्थित कालीदास रंगशाला में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित 28वें जिला स्तरीय युवा उत्सव के दूसरे दिन भी कुछ कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जिसमें कत्थक नृत्य में जुड़वा बहनों वानी और विधि ने शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
युवा उत्सव के संचालक वाईसीओ जोगेंद्र कुमार ने दो दिवसीय युवा उत्सव के समापन पर निर्णायकों द्वारा जारी किए गए प्रतियोगिता के परिणाम जारी किए। उन्होंने बताया जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लोकनृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, लोक संस्कृति, भाषण व प्रदर्शनी की सभी विधाओं में विजेताओं में प्रथम को 1000, द्वितीय को 700 और तृतीय को 500 रुपये की पुरस्कार राशि खाते में भेजी जाएगी। वहीं, सभी विधाओं में प्रथम स्थान पर रहे कलाकारों को 28 से 30 दिसंबर तक पंचकूला में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

साथ ही प्रदेश स्तरीय महोत्सव में जीतने वाले कलाकारों को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पुडुचेरी में होने वाली राष्ट्र स्तरीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। दूसरे दिन के आयोजन पर प्रदीप कुमार जिला खेल अधिकारी, देवेंद्र सिंह कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, हॉकी प्रशिक्षक सत्यवीर सिंह, फैंसिंग प्रशिक्षक, राज महर व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा उत्सव के ये रहे परिणाम
1. सितार : श्याम मिश्रा प्रथम, परख द्वितीय, दिपांशी तृतीय
2. हारमोनियम : लक्ष्य तिवारी प्रथम, अमन द्वितीय, अश्वनी तृतीय
3. गिटार : लक्ष्य प्रथम, केशव द्वितीय
4. तबला : विशाल कश्यप प्रथम, रूपेष द्वितीय
5. हरियाणवी लोकगीत: डीएवी कॉलेज प्रथम, युविंद्र कौर द्वितीय, अमन तृतीय
6. वोक्ल क्लासिक : सलीम टंडन प्रथम, देव द्वितीय, चेतना तृतीय
7. भाषण : नितिश प्रथम, प्रताप पब्लिक स्कूल द्वितीय, ध्वनी तृतीय
8. अप्रतियोगिता श्रेणी: राजेंद्रा एकेडमी प्रथम, पंडित चिरंजी लाल कॉलेज द्वितीय, राजकीय कन्या महाविद्यालय तृतीय
9. बांसूरी : दीपक प्रथम, वंशिका द्वितीय
10. वन एक्ट प्ले : पंडित चिरंजी लाल कॉलेज करनाल
11. लोक नृत्य : डीएवी कॉलेज करनाल प्रथम, राजकीय कन्या महाविद्यालय द्वितीय
12. क्लासिकल डांस : मानसी प्रथम, एंजलेना द्वितीय, वानी तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed