फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manipulation in protest, twice blew PM's effigy

विरोध जताने में भी गुटबाजी, दो बार फूंका सीएम का पुतला

Tue, 15 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Tue, 15 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निमंत्रण को रद्द करने को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताने में भी कांग्रेसी एकजुट नहीं हो सके। महिला कांग्रेस ने सुबह 11 बजे सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका तो जिला कांग्रेस प्रधान ने दोपहर एक बजे पुतला फूंककर विरोध जताया। दोनों प्रदर्शनों में खास बात यह रही कि दोनों ने एक ही स्थान को चुना, कमेटी चौक पर कांग्रेसियों ने न केवल जमकर नारेबाजी की, बल्कि सरकार को कोसा भी। कांग्रेसियों ने सरकार को चेताया कि सांसद का अपमान वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन


भीड़ और जनभावना से डरी सरकार : नरवाल
करनाल कांग्रेस ने जिला प्रधान सुरेंद्र नरवाल के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंकते हुए प्रदेश की सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नरवाल ने कहा कि जिस तरह सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पहले बाढ़सा स्थित एम्स-2 में बनने वाले नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के भूमि पूजन समारोह में न्योता देकर फिर न आने का फरमान सुना दिया ये सरकार की छोटी सोच का परिचय है। नरवाल ने कहा की अगर भीड़ और जनभावना से इतना ही डर लगता है तो बीजेपी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है।
विज्ञापन


नरवाल ने कहा की संसद दीपेन्द्र हुड्डा ने एम्स -2 परियोजना को काफी धक्के लाकर हरियाणा की झोली में डाला था। सरकार का लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार करना सरासर लोकतंत्र की हत्या है। इस मौके पर पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता, शहरी जिला प्रधान सुरेश भरद्वाज, ललित बुटाना, पार्षद जोगिंद्र चौहान ,विनोद टिटोरिया राजेन्द्र बल्ला, रमेश सैनी, जिला महासचिव धनपत मोर, मनोज राणा, अमरजीत धीमान ,रामेश्वर बाल्मीकि ,करनाल युवा प्रधान इंदरजीत विर्क ,निश्चेय सोहि, सरपंच संदीप नरवाल, ब्लॉक प्रधान दलेर मल्ल्ही, वेद बाल्मीकि आदि मौजूद थे। उधर, दोनों प्रदर्शनों के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद का अपमान सहन नहीं करेंगे : कमल मान
महिला कांग्रेस हरियाणा की उपप्रधान कमल मान और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष तेजान और सचिव सुषमा नागपाल के नेतृत्व में कमेटी चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका, साथ ही सरकार की नीतियों और कार्यशैली का विरोध किया। उन्होंने इस सरकार द्वारा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को झज्जर में भूमि पूजन पर आने के लिए ऐन मौके पर मना करने को बहुत तुच्छ और छोटी राजनीति बताया।


कमल मान ने कहा कि कांग्रेस की दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई लोकप्रियता से डरकर इस सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। इस अवसर पर प्रोमिला, सुनीता, रेखा, सुलेखा, सुमित्रा, नेमकला के साथ युवा नेता निपेन्द्र मान, संतराम तेजान, सोनू, जसमेर लम्बरदार आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed