{"_id":"646cb2b81a886398ba026ddb","slug":"manasvi-sharma-from-karnal-secured-101st-rank-in-upsc-result-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC: करनाल के मनसवी ने हासिल किया 101वीं रैंक, हरियाणा के पूर्व DGP के बेटे अनिरुद्ध ने पाया 8वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC: करनाल के मनसवी ने हासिल किया 101वीं रैंक, हरियाणा के पूर्व DGP के बेटे अनिरुद्ध ने पाया 8वां स्थान
Tue, 23 May 2023 06:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 May 2023 06:04 PM IST
सार
मनसवी शर्मा के पिता सीडीएलयू सिरसा के पूर्व कुलपति डॉ. राधेश्याम हैं और मां डॉ. रेखा शर्मा है जोकि तरावड़ी राजकीय कॉलेज की प्रिंसिपल है। सीएम मनोहर लाल ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
मनसवी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कर्ण नगरी करनाल के मनसवी शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। सेक्टर-9 के रहने वाले मनसवी शर्मा के पिता डॉ. राधेश्याम शर्मा चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे, जबकि मां डॉ. रेखा शर्मा राजकीय महिला कॉलेज तरावड़ी की प्रिंसिपल हैं। 101वीं रैंक से परीक्षा पास करने वाले मनसवी शर्मा के परिवार में खुशी का माहौल है। परीक्षा पास करने वाले मनसवी ने सभी को खुद और भगवान पर भरोसा रखकर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
मां डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि बेटे का शुरू से ही सिविल सर्विसेज में जाने का सपना रहा है। इसके लिए कक्षा 12वीं की पढ़ाई के दौरान ही वह तैयारी करता रहता था। बेटे ने थापर यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद उसकी नौकरी मारुति सूजुकी में लग गई थी।
विज्ञापन
लेकिन बेटे का सपना आईएएस अधिकारी बनने का था। ऐसे में 2020 में नौकरी छोड़कर उसने सक्रिय होकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। लगातार पढ़ाई करने के बाद बेटे को अब सफलता मिली है। इसे परिवार में खुशी का माहौल है। परीक्षा की तैयारी के लिए भी वह दिल्ली में चला गया था।
विज्ञापन
वर्तमान में परीक्षा देने के बाद मनसवी ने दिल्ली में ही एड टेक सेक्टर में नौकरी लग गई थी। फिलहाल बेटा अभी दिल्ली में ही है। पिता डॉ. राधे श्याम शर्मा ने बताया कि बेटे ने दिनरात मेहनत करके ही सफलता पाई है। करनाल के सेंट थैरेसा कान्वेंट स्कूल से उसने 12वीं तक की पढ़ाई की और बेटा पढ़ाई में भी हमेशा आगे रहता था।
सीएम ने दी बधाई
हरियाणा के कई युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है। हरियाणा के पूर्व डीजीपी मनोज यादव के बेटे अनिरुद्ध यादव ने 8वां स्थान पाया है। फतेहाबाद जिले के अभिनव सिवाच ने 12 वां, जुलाना की अंकिता पंवार को 28 वां, झज्जर जिले की मुस्कान डागर को 72 वां, चरखी दादरी के सुनील फोगाट को 77वां स्थान मिला है। इसके अलावा भी कई युवाओं ने परीक्षा पास की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं, देश की सेवा कर आप सभी प्रदेश और परिवार का नाम रोशन करें।