फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Main accused Nirvair sent to jail

आरोपी को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Main accused Nirvair sent to jail
करनाल। ग्रीस में विक्रम की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी निरवैर को पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अमृतसर निवासी अपने एक साथी के नाम का खुलासा किया है। जिसके द्वारा उसने विक्रम को ग्रीस में भेजा था। फिलहाल वह आरोप फरार चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बसंत विहार निवासी विक्रम की मां ने बेटी प्रभजोत, एजेंट निरवेर समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी कर विक्रम को ग्रीस भेजने और उसे लापता करने का आरोप लगाया था। इसके बाद परिजनों को पता चला कि विक्रम की ग्रीस में मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर दो दिन तक प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि विक्रम की बहन प्रभजोत ने एजेंट निरवैर के साथ मिलकर विक्रम को जानबूझकर ग्रीस भेजा और वहां उसकी हत्या करा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभजोत एजेंट निरवैर के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है।
विज्ञापन

एसपी के आश्वासन के बाद पुलिस ने एजेंट निरवैर और विक्रम की बहन प्रभजोत को गिरफ्तार कर लिया था। प्रभजोत को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है। अब निरवैर को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अमृतसर निवासी एक दोस्त के माध्यम से उसने विक्रम को ग्रीस भेजा था। इसके चलते पुलिस आरोपी को अमृतसर लेकर गई थी लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे दोबारा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापा मारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed