फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   maha panchayat in kabulpur khera

तीन युवकों की मौत के मामले में हुई महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
maha panchayat in kabulpur khera
गांव कबूलपुर खेड़ा में तीन चचेरे भाईयों की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को गांव की हरिजन चौपाल में महापंचायत हुई। जिसमें पूर्व मंत्री और सीएम के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी ने शिरकत की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और डीएसपी व थाना प्रभारी को मामले में जल्द निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी गजेंद्र सिंह और थाना प्रभारी कमलदीप ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। वहीं एसएफएल की टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। महापंचायत की अध्यक्षता अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष शिव कुमार सिसला ने की। सिसला ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने जान बूझकर पहले दुर्घटना का केस दर्ज किया था। अब परिजनों की मांग और समाज के दबाव के कारण हत्या की धारा जोड़ी है। इस अवसर पर अखिल वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष नाथू राम, डॉ. विक्रम सिंह, सुरेंद्र लाठा, अशोक, तेजपाल उपलाना, सरपंच प्रतिनिधि सुखा सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

किसान आंदोलन और अन्य कारणों से कम समय हो तो सीआईए को दें मामला : बेदी
कृष्ण बेदी ने थाना प्रभारी कमलदीप सिंह से कहा कि पीड़ित परिजनों का कहना है कि केस में जांच आगे नहीं बढ़ रही है। ऐसे में अगर पुलिस के पास किसान आंदोलन और अन्य कारणों से कम समय है तो इस केस को सीआईए को दे दें। ताकि जल्द जांच हो सके। थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने कहा कि वह मामले में जल्द जांच कर खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

यह है मामला
13 फरवरी की रात गांव कबूलपुरखेड़ा निवासी बंटी, अक्षय और खराजपुर
निवासी उनकी बुआ का लड़का रविंद्र पानीपत के मतलौडा से काम खत्म
करने के बाद घर लौट रहे थे। वह रात को घर नहीं पहुंचे। सुबह परिजनों को सूचना मिली थी कि तीनों के शव गांव से 200 मीटर दूर
गन्ने के खेत में पड़े हैं। पुलिस ने मृतक बंटी के पिता इतवारी की शिकायत पर सड़क हादसे में मौत होने का पर्चा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकिन इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed