{"_id":"4d8734bb51a228a42cad61174f126896","slug":"lpg-line-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस के लिए लंबी कतारों से दुकानदार नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस के लिए लंबी कतारों से दुकानदार नाराज
अमर उजाला ब्यूरो/साढौरा
Updated Tue, 18 Feb 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने वाली गली में स्थित गैस एजेंसी के बाहर रसोई गैस के लिए अल सुबह ही लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे दुकानदारों का कामकाज ठप होकर रह गया है।
दुकानदार योगेश खनेजा ने बताया कि दुकानें खुलने से पहले ही गैस लेने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे ग्राहक गली की अन्य दुकानों में आने से परहेज करते हैं।
अत्यंत व्यस्त थाने वाली गली में दुकानों के आगे ग्राहक बाइक और सिलेंडर छोड़कर लाइनों में गैस लेने के लिए खड़े हो जाते हैं।
योगेश ने बताया कि अगर किसी को बाइक साइड में खड़े होने के लिए कहते हैं तो वह लड़ने के लिए उतारू हो जाते हैं।
दुकानदार मनोज कालड़ा ने बताया लंबी कतार लगी होने के कारण ग्राहक दुकान में खरीदारी करने के लिए नहीं आता।
रामकरण गोयल ने बताया कि इस समस्या बारे में प्र्रशासनिक अधिकारियों सहित विधायक राजपाल भूखड़ी को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला।