फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lockdown in not essential, be alert

लॉकडाउन लगाने की मंशा नहीं पर सावधानी, सतर्कता जरूरी : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
lockdown in not essential, be alert
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेें सिंग कर कहा कि प्रदेश में सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है, क्योंकि इससे आर्थिक गतिविधियां रुक जाती हैं, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों से आमजन को बचाने के लिए सावधानी, सतर्कता जरूरी है। इस बारे में समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन भी सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग विशेषकर स्वास्थ्य व शहरी निकाय इंतजामों के साथ-साथ सैनिटाइजेशन बढ़ाएं और कोरोना पर काबू पाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की भीड़ से कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा बना रहता है। ऐसे में सरकार की ओर से इंडोर में 50 और खुले में 200 लोगों की असेंबली के लिए जारी एडवाइजरी का जिला प्रशासन पूरी तरह से पालन करवाए। विवाह समारोह भी चल रहे हैं। उपायुक्त लोगों को समझाएं कि ऐसे कार्यक्रमों को बदलकर रात की बजाय दिन में कर लें तो अच्छा रहेगा। अन्य कार्यक्रमों में भी बंधन रखें। मुख्यमंत्री ने धरने प्रदर्शन करने वालों से भी अपील कर कहा कि मौजूदा समय मानवता के बचाव के लिए है। किसी को भी धरने प्रदर्शन करने की मनाही नहीं है, लेकिन समय के हिसाब से चलना चाहिए। उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बाहर से आने वाले लोगों पर खास नजर रखें। कंटेनमेंट जोन के साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बनाएं।
विज्ञापन

.................
अतिरिक्त खरीद केंद्र बनाने पड़े तो जल्द बनाएं : सीएम
सीएम ने कहा कि मौजूदा गेहूं खरीद में कई जिलों में उठान प्रक्रिया धीमी चल रही है, इसे बढ़ाएं। अभी गेहूं की आवक भी पीक पर है, यदि अतिरिक्त खरीद केंद्र बनाने पड़ें तो बना लें। इसके लिए कोई राइस मिल, पक्का ग्राउंड, शेड और स्कूलों में उपलब्ध जगह भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
वीसी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को कांफ्रेंस के जरिए कोरोना से बचाव के सभी तरीके मास्क, दो गज दूरी, सैनिटाइजेशन को पूरी सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी इंतजाम पर्याप्त हैं, सबके सामूहिक सहयोग से कोरोना की लड़ाई को जीतेंगे। उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि हर जिले में मॉनीटरिंग कमेटी बनाएं और उसकी डेली रिपोर्ट लें। प्राइवेट अस्पतालों के लिए रेमडेसिविर वैक्सीन के रेट फिक्स किए गए हैं, उनकी भी चेकिंग करें।

..................
डीसी बोले-स्कूलों और लंगरों से बढ़े केस
-डीसी निशांत कुमार ने बताया कि जिला में पिछले कुछ दिनों में जो केस बढ़े हैं वे स्कूलों से शुरू हुए थे। अब इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। दूसरी ओर तरावड़ी, नीलोखेड़ी जैसी जगहों पर लगाए गए लंगरों से भी केस बढ़े। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना से बचाव व इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। इसके तहत 64 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। केसीजीएमसी को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाया गया है। गैर कोविड गतिविधियों को सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वीसी में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, नगर निगम के आयुक्त विक्रम, केसीजीएमसी के निदेशक डॉ. जगदीश दुरेजा व सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed