फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Liquor contract worker murdered, accused's car recovered

शराब ठेके के कारिंदे की हत्या, आरोपी की कार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Liquor contract worker murdered, accused's car recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चुंडीपुर के समीप शराब ठेके के कारिंदे मोनू की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने शराब ठेकेदार बबलू राणा पर आरोप लगाए कि उसने मोनू की दो साल की पूरी सैलरी नहीं दी। उन्होंने शराब ठेकेदार के दो कर्मचारियों पर शक जाहिर किया। परिजनों ने जीटी रोड जाम करने की भी चेतावनी दे दी थी।
सदर थाना प्रभारी तरसेम कांबोज ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोपहर बाद परिजनों ने मोनू के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव संस्कार के लिए यूपी ले गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बरसी निवासी मोनू करीब दो साल से शराब ठेकेदार बबलू राणा के पास काम करता था। वह चुंडीपुर शराब के ठेके पर कारिंदा था। जिसकी सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान शराब के ठेके के गेट पर अंदर से ताला लगा था और ठेके से पुलिस ने करीब 12 हजार रुपये भी बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मोनू के बड़े भाई राजू ने बताया कि मोनू की शादी नहीं हुई थी। वह दो साल से बबलू राणा के पास काम करता था। वह उसे परेशान करता था और पूरी सैलरी नहीं देता था। मोनू की 7 हजार रुपये हर महीने की सैलरी थी। उन्हें शक है कि दो कर्मचारी कमल और मित्ता रोज उस ठेके से दिनभर की सैल लेने आते थे वह सोमवार को नहीं आए थे। इस कारण उन्हें शक है कि इस वारदात में उनका भी हाथ हो सकता है। पुलिस का मानना है कि वारदात किसी रंजिश के चलते भी हो सकती है।

मृतक मोनू के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। जिन पर आरोप लगाए हैं उन दोनों से पूछताछ की जाएगी।
तरसेम कांबोज, सदर थाना प्रभारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed