फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ligament surgery is proving to be a boon

वरदान साबित हो रही है लिगामेंट सर्जरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ligament surgery is proving to be a boon
डा. रवि गुप्ता
करनाल। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के चिकित्सकों ने देश भर के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष ऑपरेशन सर्जरी तकनीक विकसित की हैं। इस लिगामेंट सर्जरी को करवाने के बाद कई एथलीट फुटबॉल खिलाड़ी क्रिकेटर अपने पुराने फार्म में वापस लौट कर आए हैं। घुटनों और एड़ी की लाइफ बढ़ाने के लिए यह सर्जरी लोगों के लिए नवजीवन का पर्याय साबित हो रही हैं। करनाल में आयोजित लिगामेंट सर्जरी पर जागरूकता कार्यक्रम में फोर्टिस अस्पताल से आए ऑर्थोपेडिक्स स्पोर्ट्स मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. रवि गुप्ता और उनकी टीम ने लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्होंने 58 वर्षीय रोगी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया, जो दायें घुटने की मल्टीपल लिगामेंट की चोट से पीड़ित थे। करनाल के रोगी, गणेश यादव ने एक सड़क दुर्घटना के बाद अपने घुटने को काफी जख्मी कर लिया था और उनके सभी लिगामेंट टूट गए थे। इस चोट के चलते वे बीते आठ माह से व्हीलचेयर से ही बंधे हुए थे। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को रोगी गणेश यादव पर एक मल्टी लिगामेंट नी रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी सफलतापूर्वक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed