फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Last chance to property holders till May 24 to get the property ID corrected

प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने का संपत्तिधारकों को 24 मई तक अंतिम मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Last chance to property holders till May 24 to get the property ID corrected
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के संपत्तिधारकों को अपनी प्रॉपर्टी आईडी सुधरवाने का एक और मौका दिया गया है। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में सर्वे कंपनी यॉशी के प्रतिनिधि फिर निगम कार्यालय लौट आए हैं। प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए 24 मई तक अंतिम बार शिविर लगाया गया है। संपत्तिधारकों से कहा गया है कि जिस किसी की भी प्रॉपर्टी आईडी में किसी भी तरह की त्रुटि है तो वह शीघ्र आपत्ति दाखिल करे। आपत्ति को ऑनलाइन भी दाखिल जा सकता है।
यॉशी कंपनी ने पिछले साल शहर की संपत्तियों का ड्रोन सर्वे किया था, लेकिन सर्वे में 70 प्रतिशत तक खामियां रहीं तो डोर टू डोर जाकर कंपनी के कर्मचारियों ने सर्वे किया, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां रहीं। नए सर्वे के अनुसार नगर में नई संपत्तियां 1.41 लाख से बढ़कर 1.62 लाख हो गईं। सभी 1.62 लाख संपत्तिधारकों को री-असिस्मेंट नोटिस जारी किए गए। नोटिस को वितरित करने की जिम्मेदारी भी यॉशी कंपनी ही थी, लेकिन जिनके खाली प्लॉट थे या जो संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति पर नहीं रहते थे, ऐसे हजारों लोगों को नोटिस नहीं बांटे जा सके। बाद में ये कहा गया कि ऐसे लोग निगम कार्यालय आकर अपना नोटिस प्राप्त करें, इनमें से बड़ी संख्या में लोग अभी तक नोटिस लेने नहीं पहुंचे। जो री असिस्मेंट नोटिस मिले भी तो उनमें भी किसी का नाम तो किसी के पिता का नाम और पता गलत हो गया तो किसी का मोबाइल फोन नंबर गलत लिखा गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में आपत्तियां होने के बावजूद यॉशी कंपनी के कर्मचारी 30 अप्रैल को बिना किसी लिखित सूचना के ही निगम कार्यालय छोड़ कर चले गए। कंपनी की लेटलतीफी के कारण ही नगरनिगम करनाल में एक अप्रैल से नई प्रॉपर्टी आईडी लागू नहीं हो सकी। अभी भी बड़ी संख्या में हर रोज लोग प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त कराने निगम कार्यालय में आ रहे हैं लेकिन कंपनी के कर्मचारी नहीं मिलने के कारण उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। निगमायुक्त नरेश नरवाल के पास भी कई शिकायतें गई तो फिर कंपनी से कर्मचारियों को भेजने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हर रोज लोग बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त कराने निगम कार्यालय आ रहे थे, इसलिए निगम ने एक बार फिर कंपनी के कर्मचारियों को बुलाया है। यॉशी कंपनी की प्लानर तेजस्विनी अपनी टीम के साथ सोमवार को नगर निगम पहुंच गईं हैं। आज से ही प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करने का कार्य शिविर लगाकर शुरू कर दिया गया। ये शिविर लगातार 24 मई तक चलेगा। जिस किसी की भी प्रॉपर्टी आईडी में कोई भी गड़बड़ी है, वो नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करा सकता है।

- राजेश अग्घी, सीनियर डिप्टी मेयर
-कंपनी के निर्देश पर नौ से 24 मई तक नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाया गया है। ऑनलाइन आपत्तियां दुरुस्त कर दी गईं हैं, लेकिन कई ऐसे मामले में हैं, जिनमें कोई न कोई अभिलेख कम है या मानक के अनुरूप नहीं है, इसलिए वह प्रॉपर्टी आईडी बची है, ऐसे लोगों को एसएमएस करके या फोन करके बताया गया है। जिस किसी की भी प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि है तो शिविर में ठीक करा सकता है, ये अंतिम मौका है।
तेजस्वनी, प्लॉनर यॉशी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed