फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakshita wins gold at Junior Athletics Championship.

Karnal News: जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप लक्षिता ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lakshita wins gold at Junior Athletics Championship.
.स्वर्ण पदक दिखाती ​​खिलाड़ी ल​क्षिता। खेल विभाग
करनाल। 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन जिले की 200 मीटर दौड़ की धाविका लक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन चार अक्तूबर तक द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के करीब दो हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

लक्षिता ने जुलाई महीने में ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने अप्रैल महीने में आयोजित प्रदेश स्तर की जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले वह भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

हरियाणा एथलेटिक्स संघ के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि टाटा टिस्कान उत्तर क्षेत्रीय भारत के सीनियर मैनेजर सचिन कुमार की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों व तकनीकी अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को खेल किट सामग्री दी गईं। अर्जुन अवार्डी दिलेर सिंह और अजमेर सिंह, प्रदीप मलिक, राजकुमार मिटान, दिलबाग सिंह, जितेंद्र बांगड जसवंत, सिवाच यशपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed