फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lady died during the delivery, case

डिलिवरी के दौरान महिला की मौत होने पर डॉक्टरों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
lady died during the delivery, case
कारसा डोड निवासी एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत होने के मामले में निगदू के प्राइवेट अस्पताल आस्था के दो डॉक्टरों सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कारसा डोड निवासी गर्भवती महिला सीता देवी की मौत 30 मई, 2019 को हुई थी। एफएसएल रिपोर्ट आने और डॉक्टरों के बोर्ड के बाद पुलिस ने आस्था जनरल मैटरनिटी अस्पताल निगदू के संचालक डॉ. संदीप और डॉ. सुमन और प्राइवेट दाई कांता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कारसा डोड निवासी फुल कुमार ने निगदू चौकी में 30 मई 2019 को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी सीता देवी और होने वाले बच्चे की मौत निगदू के आस्था अस्पताल के डॉक्टर संदीप, डॉक्टर सुमन और प्राइवेट दाई कांता के कारण हुई है। उस समय शिकायत के आधार पर महिला का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद 23 जनवरी को मधुबन एफएसएल से रिपोर्ट आई और फिर चार डॉक्टरों के बोर्ड की जांच रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया गया है। इसमें सामने आया कि आरोपी दोनों डॉक्टरों की लापरवाही के कारण डिलीवरी के दौरान महिला और बच्चे की मौत हुई है। उसे समय पर रेफर नहीं किया गया। निगदू थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि शिकायत व रिपोर्ट के आधार पर दोनों डॉक्टरों व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed