फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Knife stabbed 12th student as soon as he left school, condition critical

सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Knife stabbed 12th student as soon as he left school, condition critical
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सैनिक स्कूल सोसायटी की ओर से कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में 2022-23 में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को स्कूल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना होगा। जिसकी अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। वहीं प्रवेश के लिए परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। कक्षा 6 में दाखिले के लिए लड़के व लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसमें 73 सीटें के लिए लड़कों के लिए और 10 सीटें लड़कियों के लिए हैं।
सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल वीडी चंडोला ने बताया कि छात्रों को पुणे के खडगवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश हेतु शैक्षणिक, शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करने और उनमें चारित्रिक विशिष्टताएं और देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। स्कूल में विद्यार्थी का प्रवेश पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर साक्षात्कार व चिकित्सकीय परीक्षण के बाद होगा। स्कूल में प्रवेश पाने के लिए भारत सरकार के नियमानुसार फीस का प्रावधान किया गया है। कक्षा 6 में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थी की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच (जन्म तिथि 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के बीच) होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन

यह रहेगा प्रारूप
- छठी कक्षा : 300 अंकों की प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसके लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में विद्यार्थियों का 150 अंक का गणित, 50 अंक का बुद्धिमत्ता, 50 अंक का भाषा व 50 अंक का सामान्य ज्ञान का टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नौवीं कक्षा : 400 अंकों की प्रवेश परीक्षा होगी। ओएमआर शीट पर 180 मिनट में सवाल हल करने होंगे। परीक्षा में विद्यार्थी को 200 अंकों का गणित, 50 अंकों का अंग्रेजी, 50 अंकों का बुद्धिमता, 50 अंकों का सामान्य विज्ञान और 50 अंकों का सामाजिक विज्ञान का टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed