फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kirtan Darbar, bowed down in Gurudwara

गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार, माथा टेका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar, bowed down in Gurudwara
करनाल। गुरुद्वारा मंजी साहिब में गुरु रामदास जी के प्रकाश उत्सव पर आयोजित कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। शनिवार शाम को सजे दीवान में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन

गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए मॉडल टाऊन गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी भाई प्रदीप सिंह ने कहा कि गुरु रामदास जी के बचपन का नाम जेठा जी था, बालपन में ही इनकी माता दया कौर जी का देहांत हो गया। जब गुरु रामदास जी सात वर्ष के हुए तो पिता हरिदास जी भी परलोक सिधार गए। इसके बाद उनको नानी अपने साथ बासरके गांव में ले गई। विवाह के बाद भी गुरु रामदास जी पहले की तरह ही गुरु घर के लंगर और संगत की सेवा में लगे रहते थे। कीर्तन दरबार में बड़ी संख्या में संगत पहुंची। हजूरी रागी भाई शुभदीप सिंह ने शबद कीर्तन किया।
विज्ञापन

आज सजेगा विशेष दीवान
-संत बाबा सुखा सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में कीर्तन दरबार सजेगा। जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया जाएगा। जहां रागी जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। गुरु का अटूट लंगर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र सिंह मिड्डा, रकम सिंह, प्रीतपाल सिंह, इंद्र सिंह, मनजीत सिंह, अमृत पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, हरभन सिंह आदि शामिल रहे।

29.....गुरुद्वारा मंजी साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में गुरु रामदास के बारे में प्रकाश डालते माडल ट?

29.....गुरुद्वारा मंजी साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में गुरु रामदास के बारे में प्रकाश डालते माडल ट?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed