फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khelo Haryana: Players will taste the food prepared with desi ghee

खेलो हरियाणा : खिलाड़ी चखेंगे देसी घी से तैयार खाने का स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:14 AM IST
सार

हरियाणा खेल विभाग खिलाड़ियों के खानपान को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर हो गया। सरकार के निर्देशों के बाद विभाग ने यह निर्धारित कर दिया है कि किसी भी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट से समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Khelo Haryana: Players will taste the food prepared with desi ghee
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खेलो इंडिया से पहले 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश के छह जिलों में होने वाली खेलो हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के लिए डाइट प्लान तय कर दिया गया है। इन खिलाड़ियों को इस दौरान जहां तीनों समय (सुबह, दोपहर व रात) देसी घी में तैयार खाना परोसा जाएगा। वहीं मिष्ठान के रूप में खिलाड़ियों को देसी घी की जलेबी, रबड़ी, आईस क्रीम और ड्राई फ्रूट युक्त खीर भी मिलेगी। जबकि खिलाड़ियों के लिए इस दौरान मिनीरल वाटर की व्यवस्था रहेगी। हरियाणा खेल विभाग ने खिलाड़ियों के खानपान का बंदोबस्त ठेके पर देने का निर्णय लिया है।
हरियाणा खेल विभाग खिलाड़ियों के खानपान को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर हो गया। सरकार के निर्देशों के बाद विभाग ने यह निर्धारित कर दिया है कि किसी भी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट से समझौता नहीं किया जाएगा। इसी के चलते खेलो हरियाणा में भी खिलाड़ियों के लिए शानदार जल और खानपान की व्यवस्था रहेगी। अकेले करनाल में इस व्यवस्था पर 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 1232 खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों और प्रशिक्षकों का इंतजाम भी इसी के अंतर्गत रहेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में करनाल, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 20 खेल प्रतियोगिताओं में कुल 9680 खिलाड़ियों ने शिरकत करनी है। करनाल में बॉक्सिंग, फुटबाल और टेबल टेनिस के मुकाबले होने है, जबकि शेष 17 मुकाबले अन्य पांच जिलों में करवाए जाएंगे। इन मुकाबलों के विजेता खिलाड़ी इसी साल नवंबर में प्रस्तावित खेलो इंडिया (राष्ट्रीय खेल) में हिस्सा लेंगे। जिसकी मेजबानी इस बार हरियाणा को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए रहेगा यह खानपान
टीमों के पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का देसी घी क ी जलेबी, दूध, ब्रैड पकौड़ा, चाय परोसी जाएगी। प्रतियोगिता शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को नाश्ता, दोपहर व रात के खाने में शाही पनीर, मलाई कोफ्ता, मिक्स वेज, दाल मक्खनी, बासमती जीरा राइस, तवा रोटी, 25 ग्राम मक्खन के साथ, स्लाद, ड्राई फ्रु ट खीर, चाय के साथ मैरी गोल्ड बिस्किट, पूरी छोले, अंडे, ब्रैड जैम, 250 ग्राम मीठा दूध, मिक्स जूस या फ्रूटी, केले, मटर पनीर, मिक्स वैज, दाल फ्राई, बासमती चावल, रायता, तवा रोटी, मिसी रोटी, तंदूरी रोटी, सेब, आईस क्रीम, पीली दाल, मूंगदाल, हलवा देसी घी, गर्म दूध, पनीर या प्याज का परांठा, दही, आमलेट, राजमा, मैथी मटर मलाई, मौसमी फल, पालक पनीर, गुलाब जामुन, रबड़ी, तंदूरी परांठा, दूध का दलिया, सफेद छोले इत्यादि परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed