फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khattar said the words back to make up Sangwan Hooda

खट्टर को कहे शब्द वापस लें सांगवान : हुड्डा

Sun, 04 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 04 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जाट नेता हवा सिंह सांगवान की ओर से
विज्ञापन
पाकिस्तानी कहने की पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने निंदा की है। साथ ही यह भी कहा कि सांगवान को अपने शब्द वापस लेने चाहिए, ताकि समाज का माहौल बना रहे और भाईचारा न बिगड़े। हुड्डा ने कहा कि जो भी हरियाणा में रह रहे हैं, वे भारतीय हैं और हरियाणवी हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहना गलत है, वह इसका विरोध करते हैं।

हुड्डा शनिवार को अनाज मंडी के दौरे के बाद होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार बेदर्द सरकार है। बैक डोर से बिजली के बिल बढ़ा दिए हैं। कांग्रेस इसका विरोध करती है। बिजली बिलों के विरोध में वे खुद पंचकूला में विद्युत भवन के बाहर धरने पर बैठेंगे।

हुड्डा ने कहा कि हमने कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर जाटों को आरक्षण दिया था, अब फैसला सरकार और अदालत को करना है। अलग पार्टी बनाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि वे चार पीढ़ियों से कांग्रेस में हैं, कुछ लोग जानबूझकर ऐसा माहौल बना रहे हैं। आईपीएस अधिकारियों के विवाद पर पूर्व सीएम ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। खेद की बात यह है कि अफसर बिना सरकार की अनुमति के मीडिया के पास जाकर बात रख रहे हैं, वह इसके पक्ष में नहीं हैं। सरकार को इस मामले में स्टैंड लेना चाहिए। भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर हुड्डा ने कहा कि वह 27 अक्टूबर को पूरा लेखा-जोखा जनता के सामने रखेंगे, जिससे सरकार की पोल खुल जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुमिता सिंह, भीम सेन मेहता, रामशरण भोला, सुरेंद्र नरवाल, त्रिलोचन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed