{"_id":"62b0de7074449903ea5e0a95","slug":"khalistan-is-spreading-in-karnal-karnal-news-knl1121564104","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में पसर रहा है खलिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में पसर रहा है खलिस्तान
विज्ञापन
302: डीएवी स्कूल की दीवार पर सिंख फार जस्टिंस संगठन की ओर से लिखा गया हरियाणा बनेगा खालिस्तान जिस पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिले में खालिस्तान समर्थित गतिविधियां बढ़ रही हैं। कुछेक मामले विगत दिनों भी सामने आए थे और अब एक ताजा मामला फिर से सुर्खियों में आया है। जिसमें एक कॉलेज और स्कूल की दीवार पर अलगाववादी तत्वों ने खालिस्तान के समर्थन में एक आपत्तिजनक टिप्पणी लिख डाली है। इस घटना के बाद जहां खुफिया तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की विभिन्न टीमें जहां इन तत्वों को ढूंढ़ने में जुट गई हैं वहीं इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि कुछ देश विरोधी ताकतें सीएम सिटी का माहौल खराब करने में आमादा हैं।
पिछले दिनों करनाल में एक रैली के दौरान खालिस्तान के समर्थन में सड़कों पर खुलकर नारेबाजी की गई। उसके बाद एक अन्य घटना में खालिस्तानी पोस्ट का विरोध करने वाले एक कॉलेज छात्र को सरे बाजार लाठियों से बुरी तरह पीटा गया। इसके अतिरिक्त किसान आंदोलन के दौरान भी ऐसी अलगाववादी घटनाएं देखने को मिली थी। अब ऐसे तत्वों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि उन्होंने करनाल के एक बड़े और प्रतिष्ठित दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान लिख डाला’। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही तुरंत कॉलेज प्रबंधन ने इस आपत्तिजनक टिप्पणी को पुतवा दिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कॉलेज के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। खुफिया एजेंसियां अलग से अपने काम में जुट गई हैं। ऐसे लोगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जो ऐसी अलगाववादी टिप्पणियों के जरिए सीएम सिटी का माहौल खराब करना चाहते हैं। इस बारे में पुलिस प्रशासन कॉलेज प्रबंधन से भी जरूरी जानकारी जुटा रहा है। मगर इस इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मौजूदा और पूर्व में घटित इन घटनाओं के जरिए देश विरोधी ताकतें हरियाणा में भी खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
उधर, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी पिछले कुछ समय से विभिन्न नंबरों के जरिए मोबाइल पर कॉल कर ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान’ जैसे नारों को हवा देकर हरियाणा के नौजवानों को भड़काने का प्रयास कर रहा है। इस कॉल में वह 26 जनवरी को अंजाम भुगतने की धमकी भी देता है। जांच और खुफिया एजेंसियां इस दिशा की ओर भी तफ्तीश कर रही हैं कि कॉलेज की दीवार पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी आतंकी पन्नू की साजिश का हिस्सा तो नहीं है। जिला पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।