फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   khali, the great khali, karnal wrestling champion khali, hotel, karnal

करनाल पहुंचे द ग्रेट खली, सेल्फी लेने को लगी होड़

Tue, 12 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 12 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
khali, the great khali, karnal wrestling champion khali, hotel,  karnal
करनाल पहुंचे द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेसलर रहे दिलीप सिंह द ग्रेट खली सोमवार को करनाल पहुंचे। नूर महल होटल के स्टाफ द्वारा तिलक लगाकर जहां खली का स्वागत किया गया, वही होटल में मौजूद लोगों व होटल स्टाफ द्वारा खली के साथ सेल्फी व फोटो भी खिंचवाई। खली ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करती है और खेलकूद की तरफ ध्यान नहीं देती है, यह गलत है। ज्यादा मोबाइल पर व्यस्त नहीं रहना चाहिए। खेलकूद की तरफ ध्यान देना चाहिए। यह जिम्मेवारी उनके मां बाप की भी बनती है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें मोबाइल से दूर रखें। सोमवार को दिल्ली से पंजाब जाते वक्त खली करनाल में अपने दोस्त रितेश चौधरी उर्फ रीतू व बलवान अमीन से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


द ग्रेट खली ने कहा कि हरियाणा के मेरे काफी मित्र हैं और मुझे हरियाणा से काफी लगाव है। हरियाणा में बहुत प्यार मिलता है, क्योंकि यहां के लोग काफी अच्छे हैं इसलिए मेरा हरियाणा ज्यादा आना होता है। वही हाल ही में जो ओलंपिक शुरू होने वाला है उसपर पूछे जाने पर खली ने कहा कि मैं देश के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं, वह मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करें। होने वाले पंजाब चुनाव के संबंध में खली से पूछा गया कि ऐसे मामले चुनावों में सामने आते है कि नशे की लालच देकर वोट लिए जाते है। इस पर खली ने कहा कि बिल्कुल मैं भी नशे के खिलाफ हूं। नशा नहीं होना चाहिए नशे पर अपना वोट नहीं बेचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed