फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ketan kidnapping: Three hijackers arrested

केतन अपहरण कांड : तीन और अपहर्ता गिरफ्तार

Wed, 04 Jun 2014 12:19 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Wed, 04 Jun 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहर के जूता व्यापारी महेश सरदाना के बेटे केतन सरदाना के अपहरण के मामले
विज्ञापन
में सीआईए-वन स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरणकर्ता गिरोह के बाकी तीनों सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें से दो पानीपत के रहने वाले हैं तो तीसरा आरोपी करनाल का ही है। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरोह के सरगना पानीपत निवासी पंकज को पुलिस 23 मई को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी जोगेंद्र राठी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। इस टीम ने 23 मई को साइबर तकनीक और समझदारी बरतते हुए फिरौती की रकम लेने आए पानीपत निवासी पंकज को पैसों के साथ गिरफ्तार किया था।

इसी दिन केतन को सेक्टर चार क्षेत्र से पुलिस ने बरामद कर लिया था। गिरोह के सरगना पंकज को रिमांड पर लिया गया था। इसके बाद सीआईए स्टाफ-1 पुलिस ने तीन और आरोपियों  देवी मंदिर कॉलोनी पानीपत निवासी हिमांशु उर्फ हन्नी, मेन बाजार निवासी विजय उर्फ  कालिया उर्फ राजकुमार और गांधी नगर करनाल निवासी सुनील उर्फ जोनी को टोल प्लाजा करनाल के पास से गिरफ्तार किया है।

तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

सामान और गाड़ी बरामद करना बाकी
रिमांड के दौरान पुलिस पकड़े गए चारों अपहरणकर्ताओं से केतन का सामान, वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामदगी करेगी। बता दें कि आठ मई को इन चारों अपहरणकर्ताओं ने केतन सरदाना का उस समय अपहरण कर लिया था, जब वह अपनी दुकान पर जा रहा था। उसे करनाल के ही पॉम रेजिडेंसी में रखा गया और उसका मोबाइल लेकर दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सहित कई शहरों में केतन के परिजनों को फिरौती के लिए फोन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed