{"_id":"6acd4bd7b3d5c500b30d1261","slug":"karnanagari-residents-losing-hair-due-to-hard-water-karnal-news-c-18-knl1018-1011045-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हार्ड वाटर से झड़ रहे कर्णनगरी के लोगों के बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हार्ड वाटर से झड़ रहे कर्णनगरी के लोगों के बाल
विज्ञापन
करनाल। कर्णनगरी में बाल झड़ने की समस्या लोगों की चिंता बढ़ा रही है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में रोजाना 20 से 25 मरीज बाल झड़ने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। विभाग के अनुसार, शहर के विभिन्न इलाकों में हार्ड वाटर की समस्या सामने आती है। हार्ड वाटर के इस्तेमाल को बाल झड़ने की समस्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
विभाग में शहर के सेक्टरों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। त्वचा रोग विभाग के अनुसार, बाल झड़ने की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों में अलग-अलग आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। कई मरीज बालों के पतले होने और लगातार झड़ने की समस्या बताते हैं। हार्ड वाटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों की मात्रा अधिक हो सकती है। ऐसे पानी से बालों में रूखापन और उनकी बनावट में बदलाव महसूस हो सकता है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ से लें परामर्श
त्वचा रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निधि कामरा ने बताया की बाल झड़ने की समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो खुद से उपचार करने के बजाय त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। शहर सेक्टरों में अधिकतर में हार्ड वाटर की सप्लाई ही होती है।
विज्ञापन
घर पर ऐसे करें हार्ड वाटर को सॉफ्ट
-वाटर सॉफ्टनर लगवाएं : घर में हार्ड वाटर की समस्या अधिक है तो आयन एक्सचेंज तकनीक वाला वाटर सॉफ्टनर लगवा सकते हैं। यह पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा कम करने में मदद करता है।
- नहाने के लिए फिल्टर : बाथरूम में शॉवर फिल्टर लगाया जा सकता है, लेकिन सामान्य फिल्टर हर तरह के हार्ड वाटर को सॉफ्ट नहीं करते। खरीदने से पहले उसकी क्षमता और तकनीक जांच लें।
- पानी की जांच कराएं : पहले पानी की हार्डनेस की जांच कराएं। इससे पता चलेगा कि पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम कितनी मात्रा में हैं और किस तरह का ट्रीटमेंट जरूरी है।
- उबालना हर समस्या का हल नहीं : पानी उबालने से कुछ प्रकार की अस्थायी कठोरता कम हो सकती है, लेकिन हर तरह का हार्ड वाटर सॉफ्ट नहीं होता।