फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari is happy with the shouts of money-wealth Baba Ramdas ji

मंजी साहिब गुरुद्वारे की ओर से निकाला नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari is happy with the shouts of money-wealth Baba Ramdas ji
मंजी साहिब गुरुद्वारे की ओर से निकाली गए नगर कीर्तन में गुरु की महिमा का गुणगान करते श्रद्धालु। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अमृतसर के संस्थापक और सिखों के चौथे गुरु बाबा रामदास जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा मंजी साहिब की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें धन-धन बाबा रामदास जी के जयघोष से कर्णनगरी निहाल हो गई। पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में पालकी साहिब पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। गाजे बाजे के साथ जहां-जहां से पालकी साहिब की यात्रा गुजरी श्रद्धालुओं ने झाडू लगाकर रास्ते को पवित्र किया।
श्री गुरु रामदास साहिब जी का जन्म पिता हरदासजी के घर माता दयाजी की कोख से लाहौर (अब पाकिस्तान में) की चूना मंडी में हुआ था। उनके प्रकाशोत्सव पर निकाली गई पालकी साहिब का शहर में स्वागत किया गया। वहीं सिख युवकों का गतका आकर्षण का केंद्र रहा। पालकी साहिब के साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

यहां-यहां से निकला नगर कीर्तन
गुरुद्वारा मंजी साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन, चौड़ा बाजार, सराफा बाजार, कर्ण गेट, पुराना जीटी रोड, सब्जी मंडी रोड, कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक, अस्पताल मार्ग, कालड़ा मार्केट से होता हुआ गुरुद्वारा डेरा कार सेवा पहुंचा। इसमें मुख्य रूप से बाबा सुक्खा सिंह, इंद्रपाल सिंह, रतन सिंह, हरजीत सिंह, राजेंद्र सिह मिड्डा, अमृत पाल सिंह, अमनदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed