फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal's team stood second in the National Integration Camp

Karnal News: राष्ट्रीय इंटीग्रेशन शिविर में करनाल की टीम रही द्वितीय

Wed, 17 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 17 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Karnal's team stood second in the National Integration Camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। त्रिपुरा के अगरतला में आयोजित राष्ट्रीय इंटीग्रेशन शिविर में हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड्स करनाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिविर में देश-प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं और गतिविधियों को प्रस्तुत करते हुए हरियाणा टीम ने अपनी अलग पहचान बनाई।

त्रिपुरा के महामहिम राज्यपाल एवं राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के. के. खंडेलवाल ने टीम को सम्मानित किया। इसमें एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल गाइड्स ने मुख्य भूमिका निभाई, जिसका नेतृत्व कीर्ति शर्मा ने किया। वहीं, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा के स्काउट विंग ने इंदु शेखर के नेतृत्व में भाग लिया। कार्यक्रम में कंटिजेंट लीडर की जिम्मेदारी गाइड कैप्टन मोनिका गुप्ता ने निभाई। उनके साथ दिव्या शर्मा और जितेंद्र ने भी अहम भूमिका अदा की। प्रतिभागियों के करनाल लौटने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमारी और जिला संगठन आयुक्त सियाराम शास्त्री ने उनका स्वागत कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed