{"_id":"68925cd9c57082db57087c58","slug":"karnals-daughter-won-gold-in-the-state-taekwondo-championship-karnal-news-c-18-knl1008-708598-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करनाल की बेटी ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करनाल की बेटी ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
करनाल। ताइक्वांडो की स्टेट चैंपियनशिप में करनाल के मैनमती गांव की बेटी माहिका कांबोज ने स्वर्ण पदक जीता है। अंडर-17 स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन से उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी हो गया है। माहिका एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की खिलाड़ी हैं। मंगलवार को माहिका का उनकी अकादमी में स्वागत किया गया।
माहिका के मुख्य कोच सतीश कुमार राणा ने बताया कि सीआईएससीई स्टेट चैंपियनशिप एक व दो अगस्त को अमृतसर में आयोजित हुई थी। माहिका ने अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता। एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा ने माहिका का अकादमी में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि माहिका सितंबर में नेशनल खेलने के लिए महाराष्ट्र में जाएगी।
इस मौके पर कमल गाबा, पूजा, डॉ सचिन, अनीता, सरिता रोहिल्ला, नवल देवी और सभी खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।