फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal youth dies in America due to heart failure

टूट गए सपने: ह्रदय गति रुकने से अमेरिका में युवक की मौत, सोचा था- कर्ज भी उतर जाएगा और सुधर जाएंगे घर के हालात

Sat, 27 Jan 2024 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 11:14 PM IST
सार

ह्रदय गति रुकने से अमेरिका में करनाल के युवक की मौत हो गई। पैतृक गांव 16 दिन बाद शव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
Karnal youth dies in America due to heart failure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका में 16 दिन पहले नरुखेड़ी के युवक की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बेटे के शव को पैतृक गांव लाने के लिए शासन-प्रशासन से गुहार की। करीब 16 दिन बाद बेटे का शव पैतृक गांव लाया गया। जहां पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


मृतक के भाई सोनू ने बताया कि संजय 2022 के अगस्त में अमेरिका चला गया था। डोंकी के रास्ते उसे वहां पहुंचने में करीब नौ महीने लगे। बॉर्डर से करीब दो से तीन बार वापस भी आ चुका था। इसके बाद किसी तरह से वह अमेरिका पहुंचा। अमेरिका पहुंचने के बाद करीब दो महीने तक कोई कामकाज तक नहीं मिल सका। युवक बाद में स्टोर पर काम करने लगा।
विज्ञापन


उसे उम्मीद थी कि उसका कर्ज भी उतर जाएगा और घर के हालात भी सुधर जाएंगे, मगर सारे सपने टूट गए। युवक की हार्ट अटैक आया। अमेरिका में युवक के साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने के चलते युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 10 जनवरी को संजय को फिर अटैक आया। इसके बाद 10 जनवरी की रात को उसने मां, पत्नी और बच्चों से फोन पर बात की थी। उसने कहा था कि वह बिल्कुल ठीक है और जल्दी ठीक हो जाएगा। छह घंटे बाद शुक्रवार 11 जनवरी अलसुबह उसकी मौत हो गई। युवक की शादी करीब 13 साल पहले पूजा के साथ हुई थी। परिवार में दो बेटे और पत्नी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed