{"_id":"68c076b2a1e5abd9910ebc56","slug":"karnal-two-shooters-arrested-after-encounter-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: इंद्री रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, टांग में गोली लगने के बाद दो शूटर काबू... एक भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: इंद्री रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, टांग में गोली लगने के बाद दो शूटर काबू... एक भाग निकला
Wed, 10 Sep 2025 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के ठिकाने पर...
- फोटो : अमर उजाला
इंद्री रोड पर रंबा और कुराली गांव के बीच मंगलवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगने के बाद दो शूटरो को पुलिस ने काबू किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
फिलहाल बदमाशों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने ही दो सितंबर को झंझाड़ी के समीप शराब ठेक पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, दोनों स्थानीय ही बताए जा रहे हैं। बदमाशों की तरफ से किए गए दो फायर के दौरान एक गोली पुलिस गाड़ी के फ्रंट शिल्ड में लगी और दूसरी बोनट पर। गनीमत यह रही कि किसी पुलिस कर्मी को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। वहीं सीआईए और थाना सदर पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से गोलियों के खोल बरामद किए।
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि कुराली के पास दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनाें बदमाशों के टांग और पैरों में गोली लगी है। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिमांड पर लेने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभी आरोपियों की डिटेल सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।
खुद को घिरा देख पहले बदमाशों ने चलाई गोली
पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्री रोड पर कुछ बदमाश घूम रहे हैं। एसपी के आदेश पर सीआईए और थाना सदर पुलिस की टीम ने इलाके में नाकाबंदी की। यहां रात में बाइक पर आए दो आरोपियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस गाड़ी पर ही फायरिंग कर दी। गोली लगने से गाड़ी का बोनट और शीशा क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिससे बदमाशों की टांगों पर गोली लग गई।
रोहित गोदारा गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी
02 सितंबर की रात शराब ठेके पर दो नकाबपोश युवक बाइक पर आए थे और ठेके के बाहर से 5-6 राउंड फायर किए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद 06 सितंबर को फेसबुक पर रोहित गोदारा गोल्डी बरार गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।