फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal, truck, accident, city, khetal

कैथल ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने से तीन घंटे तक जाम रहा शहर

Tue, 28 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला /करनाल Updated Tue, 28 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
karnal, truck, accident, city, khetal
कैथल ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने से तीन घंटे तक जाम रहा शहर - फोटो : amar ujala

कैथल रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर सुबह अचानक ट्रक खराब हो जाने से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम लगने से असंध और कैथल की तरफ से आने और जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम सी गई। इससे शहर में भी तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने पश्चिमी यमुना नहर के पुल से ट्रैफिक का रूट डायवर्ट कर दिया। इससे काछवा ओवरब्रिज पर भी जल्दी ही जाम की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पुलों पर ट्रैफिक होने के कारण प्रेमनगर और राम नगर में भी भारी जाम लग गया। गनीमत रही की ट्रक पुल की रेलिंग से टकराकर वहीं रुक गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


ट्रक चालक ऋषिपाल ने बताया कि वह मंगलवार सुबह निसिंग से चावल का ट्रक लोड करके हैफेड के गोदाम में जा रहा था। जैसे ही चावल से भरा ट्रक सुबह नौ बजे कैथल रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा तो बीच पुल के ट्रक का तेल खत्म हो गया। गाड़ी में लोड ज्यादा होने के कारण ब्रेक भी नहीं लग पाई। लोड होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर तेजी से पीछे लुढ़कनेे लगा। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रक को पुल के किनारे बने फुटपाथ पर चढ़ा दिया, इसके बाद ट्रक रुक गया। घटना की सूचना लगते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिक लोड होने के कारण क्रेन भी ट्रक को नहीं हटा पाई। पुलिस ने ट्रैफिक को नहर की पटरी से काछवा रोड की ओर डायवर्ट कर दिया। सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण वाहन जाम में फंसते गए। तीन घंटे के बाद पुलिस जाम खुलवाने में सफल हो पाई।
विज्ञापन


ट्रैफिक ज्यादा, सड़कों की चौड़ाई कम
कैथल और काछवा रोड पर ट्रैफिक की संख्या काफी अधिक है। प्रतिदिन आने जाने वाले वाहनों की संख्या को देखते हुए सड़कों की चौड़ाई कम साबित हो रही है। प्रशासन द्वारा सड़कों की चौड़ाई न बढ़ाए जाने के कारण शहर में भी हमेशा जाम की स्थिति रहती है। जब भी कैथल ओवरब्रिज पर जाम लग जाता है तो पुलिस ट्रैफिक को काछवा रोड की ओर डायवर्ट कर देती है। परंतु उस रोड की चौड़ाई भी कम है, जिससे उस पर भी जल्दी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। मंगलवार को भी दोनों पुलों पर जाम लग जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचे लोग
कैथल और काछवा ओवरब्रिज पर जाम लग जाने के कारण शहर की ओर आने वाले लोगों को कई घंटों तक रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और सरकारी व प्राइवेट नौकरी पर जाने वाले कर्मचारियों को हुई। अधिकतर लोग देरी से अपने काम पर पहुंचे। इसी के साथ रामनगर, प्रेमनगर सहित अन्य कॉलोनियों के लोगों को शहर से तीन घंटे तक संपर्क टूटा रहा। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद ही लोग अपने गंतव्य पर पहुंच सके।


बाईपास बनने के बाद खत्म होगी जाम की समस्या
सरकार द्वारा जीटी रोड स्थित उचाना से कैथल रोड तक बाईपास बनाने की घोषणा की गई है। जिस  का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अगर कार्य में तेजी लाई जाए और बाईपास का निर्माण कर दिया जाए तो शहर से जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी। जीटी रोड की ओर से आने वाले वाहनों को शहर के बीच से ही गुजरना पड़ता है। ऐसे में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है। जिस कारण अक्सर जाम लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed