{"_id":"6902798a0e98400cb9001d8a","slug":"karnal-team-secured-first-position-in-volleyball-karnal-news-c-18-knl1008-769221-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वॉलीबॉल में करनाल की टीम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वॉलीबॉल में करनाल की टीम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
करनाल। स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती अकादमी की महिला वॉलीबॉल टीम ने गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रदेश से टीमों ने भाग लिया था।
करनाल की टीम ने सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मेजबान टीम को 3-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अकादमी के निदेशक और अभिभावकों ने सभी को बधाई दी। वॉलीबॉल कोच बलविंदर ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की और सभी खिलाड़ियों में कमाल का तालमेल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और अपने खेल से लगाव के चलते आज बेटियों ने जिले का नाम रोशन किया। संवाद