फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal's daughters dominate in group dance

समूह नृत्य में करनाल की बेटियों का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Karnal's daughters dominate in group dance
करनाल। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन छात्राओं की प्रस्तुतियों और आयोजन स्थल पर हुई सजावट में हरियाणा के विभिन्न जिलों की झलक दिखी। अलग-अलग कक्षा वर्ग में हुई एकल नृत्य में जींद और कैथल की टीमों ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य में करनाल और सोनीपत की बेटियां ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

रागिनी में यमुनानगर के छछरोली और सोनीपत की टीम ने नाम रोशन किया। तीनों विधाओं में पहला स्थान पाने वाली ये टीमें अब नेशनल स्तर पर होने वाले उत्सव में हिस्सा लेंगी। बस स्टैंड के नजदीक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए आयोजन के अंतिम दिन मंच से जैसे ही करनाल की बेटियों के नाम की विजेता टीम के रूप में घोषणा हुई तो खुशी से उनकी आंखों से आंसू छलक आए। बाद में एक-दूसरे के गले मिलकर खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक विजय कुमार यादव ने शिरकत की। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, डाइट प्रिंसिपल रविन्द्र चौधरी ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 20 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाली की टीम को 15 हजार, तीसरे पर आने वाली टीम को 10 हजार और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम को 5 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। कुल एक लाख पांच हजार रुपये के पुरस्कार दिए गए। मंच से मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक विजय कुमार यादव ने विजेता टीमों को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप अलग से भी देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में बनता है सद्भाव और शांति का माहौल : संयुक्त निदेशक
संयुक्त निदेशक विजय कुमार यादव ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजनों से लोगों में परस्पर जुड़ाव होता है। संकीर्णताएं पनप नहीं पाती। साथ ही समाज में सद्भाव व शांति का माहौल बनता है। सांस्कृतिक समारोह समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। संस्कृति हमारे समाज को जिंदा रखती है।
मुश्किलों के बाद भी ला रहे बेहतर परिणाम : सहायक निदेशक
सहायक निदेशक नंदकिशोर वर्मा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। मंच पर दी प्रस्तुतियां इस बात का उदाहरण है। तमाम अभावों और मुश्किलों के बावजूद हमारे बच्चे बेहतरीन परिणाम ला रहे हैं।
ये रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में पानीपत जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन, डीपीसी समग्र शिक्षा विद्योत्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी महावीर सिंह, चन्द्रेश विज, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार चौहान, सुदेश ठुकराल, प्रिंसीपल धर्मपाल चौधरी, अंजु सरदाना, मनदीप शर्मा, प्रवक्ता महिन्द्र खेड़ा, योगेश शर्मा और ईशा चौधरी मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम -
वर्ग : कक्षा छठी से आठवीं
- एकल नृत्य : माध्यमिक स्कूल हरनामापुरा जींद पहले, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (गांव) गुरुग्राम दूसरे, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़कियां) करनाल तीसरे और रोहतक की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
- रागिनी : यमुनानगर के छछरोली स्कूल पहले, नारनौंद हिसार की टीम दूसरे, कुरुक्षेत्र के मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तीसरे और माध्यमिक स्कूल हरनामपुरा जींद की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
- समूह नृत्य : करनाल का राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहले, रेवाड़ी की टीम दूसरा, सोनीपत की टीम तीसरे और कैथल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
वर्ग : कक्षा 9वीं से 12वीं-
- एकल नृत्य : कैथल की जीएसएसएस शेरगढ़ की टीम पहले, रेवाड़ी की जीजीएसएसएस की बेटी दूसरे और गुरुग्राम की जीएमएसएसएस सेक्टर-43 की छात्रा तीसरे स्थान पर रही। करनाल के गढ़ी बीरबल की स्वाति को सांत्वना पुरस्कार मिला।
- रागिनी : सोनीपत के जीजीएसएसएस कठुरा की टीम पहले, झज्जर के जीएसएसएस जहाजगढ़ दूसरे और कुरुक्षेत्र के जीएसएसएस अमीन की टीम तीसरे स्थान पर रही। जींद के जीएसएसएस सिंगोवाल की बेटी को सांत्वना पुरस्कार मिला।

- समूह नृत्य : सोनीपत के जीजीएसएसएस की बेटियां पहले, रेवाड़ी दूसरे और कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। गुरुग्राम को सांत्वना पुरस्कार मिला।

51:....... और छलके खुशी के आसूं  राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में करनाल की ?

51:....... और छलके खुशी के आसूं राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में करनाल की ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed