फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal reached the semi-finals by defeating Yamunanagar

यमुनानगर को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा करनाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Karnal reached the semi-finals by defeating Yamunanagar
53:कर्ण स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान खेलती करनाल व यमुनान?
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के तहत तीसरे दिन मंगलवार को पहला मैच हिसार व जींद की टीमों के मध्य हुआ। जिसमें हिसार ने जींद को 4-0 से हरा दिया। दूसरे मैच में करनाल ने यमुनानगर को 7-1 के अंतर से पराजित किया। करनाल टीम की खिलाड़ी काजल ने तीन गोल किए। वहीं विकिता ने दो गोल, मानसी व नैंसी ने एक-एक गोल किया। करनाल की ओर से गोल कीपर काजल ने कई गोल बचाए और यमुनानगर टीम के कई प्रयासों को असफल किया।
तीसरे मैच में अंबाला ने पानीपत को 3-0 अंकों के अंतर से हराया। भिवानी की टीम 2-0 के अंतर से कैथल की टीम से हुए मैच में विजेता बनी। हिसार, करनाल अंबाला व भिवानी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इन चारों टीमों के बीच बुधवार सुबह आठ बजे से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होंगे। शाम चार बजे फाइनल मैच होगा। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्टेडियम पहुंचे समाजसेवी सोहन सिंह राणा व जिला बार संघ के प्रधान कंवरप्रीत सिंह भाटिया ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हार से मलाल नहीं करना चाहिए। भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयत्न करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। मौके पर एसोसिएशन के जिला सचिव रमन सिंह, भीम सिंह सैनी, विजय शर्मा, नर सिंह कांबोज व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed