{"_id":"68c1c32fc6eacdf81d0d5875","slug":"karnal-police-attacked-when-they-reached-the-house-of-the-accused-in-an-ndps-act-case-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal : एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी के घर पहुंची पुलिस पर हमला, वर्दी वालों ने हवाई फायर कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal : एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी के घर पहुंची पुलिस पर हमला, वर्दी वालों ने हवाई फायर कर बचाई जान
Wed, 10 Sep 2025 11:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, तरावड़ी, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, तरावड़ी, करनाल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस बल...
- फोटो : अमर उजाला
एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में रेड करने दुर्गा कॉलोनी में पहुंची नारकोटिक्स सेल की टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला बोल दिया। बुधवार रात को हुए इस हमले के दौरान सेल के सब इंस्पेक्टर रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
हमले के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा। सूचना मिलते ही 112, सीआईए और तरावड़ी थाना की पुलिस टीम में मौके पर पहुंची। तब तक कहीं आरोपी मौके से भाग। सिया की टीम में क्षेत्र की अलग-अलग गलियों में आरोपियों की तलाश की। इस दौरान पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, दो दिन पहले दर्ज हुए एनडीपीएस मामले में रेड डालने पुलिस पहुंची। टीम जैसे ही दुर्गा कॉलोनी के आरोपी रिंकू के घर में दाखिल हुई, पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने सब इंस्पेक्टर रोहतास को घेर लिया और गंडासी, लाठियों और डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में एसआई रोहतास गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े।
घटनास्थल पर हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को मजबूरन डायल-112 की टीम को बुलाकर हवाई फायर तक करने पड़े। आनन-फानन एंबुलेंस बुलाई गई और घायल एसआई रोहतास को लहूलुहान हालत में करनाल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
देर रात तक कॉलोनी में रहा तनाव का माहौल
कॉलोनी में देर रात तक तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला बेहद गंभीर मामला है।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नारकोटिक्स सेल का घायल एसआई रोहतास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।