फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के कसूरवार हो दंडित : सांसद अरविंद शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
karnal news
करनाल। रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि कश्मीर से विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके उत्पीड़न का सच देश के सामने आना चाहिए। इसके लिए कसूरवार को दंडित किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक आयोग भी गठित होना चाहिए। उन्होंने इसकी मांग लोकसभा में भी उठाई हैं। वे शनिवार को करनाल में पत्रकारों से बातचीत में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का रवैया सख्त है। करनाल, रोहतक और सोनीपत उनका घर हैं। तीनों जिलों से उनको काफी स्नेह मिला हैं। करनाल पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद कर्ण गेट, सर्राफा बाजार और पुराने जीटी रोड पर दुकानदारों से मिले और ऐतिहासिक शिव मंदिर, मंजी साहब गुरुद्वारा और जैन मंदिर में माथा टेका। इस दौरान शिव मंदिर प्रबंधन कमेटी ने उनको स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इसके बाद वे कांग्रेस नेता रमेश चौधरी, पूर्व साहित्यकार मनोज गौतम, योगेश भुगडा, सुरेश गुप्ता, पार्षद सुदर्शन कालड़ा, व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र, डॉ. जीडी शर्मा, पूर्व पार्षद सुदेश गुलाटी, राकेश नागपाल और नरेंद्र के घर भी पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed