फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

चार महीने बाद मिली मौत की सूचना

Tue, 20 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 20 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
गांव गोगड़ीपुर के युवक राकेश की रूस में इसी वर्ष मई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वह करीब सवा साल पहले घर से गया था और तभी से उससे परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया। मगर सोमवार को पुलिस जांच के दौरान युवक की मौत का समाचार परिजनों तक पहुंचने से उन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

दुखद जानकारी मिलने पर गांव में मातम पसर गया। राकेश के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके परिवारवालों ने सोमवार को ही उसकी रस्म क्रिया की। युवक की मौत के कारण का पता नहीं चला है और शव कहां है या नहीं, इसके बारे में पीड़ित कुछ नहीं जानते।  पुलिस के मुताबिक गोगड़ीपुर के राकेश (28) की मौत मई में रूस में हो चुकी थी। उसके शव के पास मिले पासपोर्ट के आधार पर भारतीय दूतावास को सूचना दी गई। समस्त कागजी कार्रवाई के बाद पांच महीने बाद करनाल पुलिस को रविवार को उसके बारे में जानकारी दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि मरने वाला युवक राकेश गांव गोगड़ीपुर का निवासी था। गोगड़ीपुर गांव के पीड़ित नरेश ने बताया कि उसका भाई राकेश वर्ष 2014 में बालाजी जाने की बात कहकर गया था। वह रूस कैसे पहुंचा इसके बारे में उनको जानकारी नहीं है। उसको ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। इस प्रकार एंबेसी के संपर्क करने पर पासपोर्ट के जरिये सोमवार को उसकी शिनाख्त की गई। राकेश का दो साल का बेटा हनी है।

युवक की शिनाख्त हो गई : पुलिस
सोमवार को सदर थाना पुलिस से जांच अधिकारी नरेश कुमार उसकी शिनाख्त के लिए पहुंचे। नरेश कुमार ने बताया कि उनको मिले कागजों के मुताबिक राकेश की मौत इस वर्ष मई में हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर कागजात वापस सिक्योरिटी ब्रांच में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed