फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

यूपी के धान के दस ट्रक पकड़े

Tue, 20 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 20 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में आ रहे यूपी के धान के अमर उजाला द्वारा किए गए खुलासे के बाद आखिरकार सरकार हरकत में आई। मुख्यमंत्री कैंप आफिस के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने पूरे अमले के साथ मंडी में छापेमारी की। छापेमारी देर रात तक चली। इसमें यूपी से आने वाले धान के दस ट्रक पकड़े गए। छापेमारी के लिए तहसीलदार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए व रिकार्ड जांचने के लिए राजस्व विभाग और सेल्स टेक्स विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान टीम ने मार्केट कमेटी समेत खरीद एजेंसियों के कागजात खंगाले, साथ ही मंडी में यूपी से आया धान का ट्रक उतारते हुए पकड़ा। आशंका जताई जा रही है कि रिकार्ड में खामियां मिली हैं। उधर, मंडी में छापे और जांच के बाद से अधिकारियों व आढ़तियों के पसीने छूटे हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 19 अक्टूबर के संस्करण में अमर उजाला ने मंडी में आ रहे यूपी के धान का खुलासा किया था, साथ ही उतारे जा रहे धान की तस्वीरें भी प्रकाशित की थी। समाचार में बताया गया था कि सीएम के आदेश के बावजूद मंडी में धड़ल्ले से यूपी का धान बिक रहा है। समाचार छपते ही प्रशासन और सरकार एक्शन मोड में आ गई। आनन फानन में ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने मंडी में छापेमारी के लिए प्लान बनाया। इसके लिए बाकायदा तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। इस दौरान डीएसपी राजकुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

-----
मंडी में उतर रहा था यूपी का धान
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने यूपी से धान लाने वाले एक ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया। चालक ने पूछताछ में बताया कि वह धान यूपी से लेकर आ रहा है। मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी डीएसपी राजकुमार को निर्देश दिए कि इनकी पूरी छानबीन की जाए कि धान कहां से लाया गया और किस आढ़ती के पास उतर रहा है। उन्होंने आढ़तियों को भी हिदायत दी कि वे राज्य के बाहर से आने वाले धान को नहीं खरीदें। खरीद एजेंसियों को भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं बाहर से आने वाले धान पर नजर रखे हुए हैं। इसलिए अन्य राज्य से धान नहीं आना चाहिए। जांच के दौरान उन्होंने धान से लदी एक अन्य ट्राली को भी पकड़ा और पुलिस को जांच के लिए कहा। मंडी के पिछले गेट पर एक ओवर लोड ट्रक को पकड़ा। इस ट्रक में 15 टन की बजाय 24 टन माल लदा हुआ था जिसका मौके पर ही चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यूपी के धान पर रोक के लिए टीम गठित
अन्य राज्यों से आने वाली धान पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए अधिकारियों की एक टीम भी गठित की गई। ओएसडी ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच के दौरान अगर कोई भी कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खरीद एजेंसियों का रिकॉर्ड भी चेक किया। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी, राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।    
---
सीएम ने दिए थे आदेश
उल्लेखनीय है कि 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं नई अनाज मंडी का दौरा किया था और अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि अन्य राज्यों का धान स्थानीय मंडियों में नहीं बिकना चाहिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों के साथ-2 व्यापारियों से भी अपील की थी कि वे पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान को नहीं खरीदें और किसानों से भी अनुरोध किया था कि निर्धारित नमी से अधिक मात्रा वाला धान मंडियों में ना लाए।

वर्जन
मैं नियमित रूप से मंडियों की चेकिंग करूंगा और यूपी के बॉर्डर का भी दौरा भी करूंगा। किसी भी सूरत में हमारे किसानों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई गड़बड़ी पकड़ी गई तो संबंधित अधिकारी या फिर वो कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंडी में कुछ गड़बड़ी पकड़ी हैं, इसके लिए अधिकारियों की टीम गठित की है।
अमरेंद्र सिंह, ओएसडी टू सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed