फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

गो तस्करों ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, हेड कांस्टेबल घायल

Tue, 20 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 20 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
गो तस्करों ने सोमवार अल सुबह इंद्री एरिया स्थित यूपी के रास्ते में
विज्ञापन
चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें हेड कांस्टेबल पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया। उसे करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। हेड कांस्टेबल को गोली लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और डीएसपी राजकुमार कौशिक सहित पुलिस अधिकारी अस्पताल में घायल का हालचाल जानने पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि हेड कांस्टेबल संजय का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। इंद्री थाना पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों पर आर्म्स एक्ट सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
हिंद पुत्र गो रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सोमवार अल सुबह करीब तीन बजे गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप में कुछ गो तस्कर गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरकर डेरा हलवाना, सिक्लीघरान के रास्ते से ले जा रहे हैं। उन्होंने इसकी सूचना ब्याना पुलिस चौकी में दी। पुलिसकर्मी ईएसआई सत्यवान, हेड कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल सुनील, होमगार्ड सोमपाल व हिंद पुत्र गो रक्षा दल सदस्य मन्नु दताना, धीरज, जिले सिंह, विपिन कांबोज, अंकित आदि ने गांव डेरा हलवाना सिक्लीघरान के पास नाका लगा लिया। जैसे ही गो तस्कर पिकअप लेकर आए तो उन्होंने उनको रोकने का प्रयास किया मगर गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हेड कांस्टेबल संजय के पेट में लगी। पुलिसकर्मी साथी को बचाने में लगे और तभी गो तस्कर मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए।

पहले भी गो तस्कर कर चुके फायरिंग
पहले भी गो तस्कर कई बार गांव बीबीपुर ब्राह्मण व यमुना नदी क्षेत्र में गो रक्षा दल सदस्यों पर फायरिंग कर भागने में कामयाब हो चुके हैं। कई माह पूर्व गो तस्कर गांव बढ़ेडी के पास इंद्री के तत्कालीन थाना प्रभारी की गाड़ी को टक्कर मारकर फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गए थे। लेकिन पुलिस द्वारा कोई उचित कदम न उठाने के चलते गो तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

हेड कांस्टेबल संजय के पेट में गो तस्करों द्वारा चलाई गई गोली लग गई। निजी अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के पुलिस थानों व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गो तस्करों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-महेंद्र सिंह, इंद्री थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed