{"_id":"561ad6e5e58419624ffd53c68633b2d9","slug":"karnal-news-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कोचिंग इंस्टीट्यूट पर आयकर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कोचिंग इंस्टीट्यूट पर आयकर छापा
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग ने मंगलवार शाम शहर के तीन नामचीन कोचिंग इंस्टीट्यूट्स पर
विज्ञापन
छापामारी की। टीम ने तीनों सेंटरों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला और कुछ
महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक विभाग के अधिकारी
दस्तावेजों की जांच में जुटे थे।
जानकारी के अनुसार जेनेसिस क्लासिस सेक्टर-6, एमएलबी क्लासिस सेक्टर-13 व ई प्लेनेट अकाउंटेंसी माडल टाउन पर पानीपत और करनाल के आयकर विभाग अधिकारियों ने शाम को अचानक छापामारी की। तीनों सेंटर पर अलग-अलग टीमों ने छापे मारे और उनके साथ पुलिस भी मौजूद रही।
कई घंटे तक चली इस कार्रवाई के लिए किसी भी सेंटर से न तो किसी को बाहर आने दिया गया और न किसी को अंदर जाने दिया गया। गौरतलब है कि शहर के ज्यादातर कोचिंग सेंटर चलाने वाले शहर के नामी स्कूलों में टीचर हैं और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सेंटर खोले गए हैं। इन सेंटरों पर नामी स्कूलों से भी ज्यादा फीस वसूल की जाती है। उधर, आयकर विभाग के छापे की सूचना मिलते ही कोचिंग सेंटरों संचालकों में हड़कंप मच गया और वे अपने सेंटर बंद करके भाग लिए। रात 11 बजे तक आयकर टीमों की जांच जारी थी। सूत्रों का कहना है कि तीनों सेंटरों से टीमों ने दस्तावेज बरामद किए हैं। कार्रवाई रातभर जारी रहेगी।