{"_id":"3a409b808490fcc5f90063e5cff1adde","slug":"karnal-news-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर से लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
रामनगर एरिया में एक सूने मकान को
विज्ञापन
चोरों ने निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये की नकदी एवं जेवरात चुरा लिए।
मकान में केवल मां बेटी रहते हैं। जो घर से बाहर गए थे। घर में शादी होने
वाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गली नंबर 9 के मकान नंबर 6 में
रहने वाली अंजलि अपनी बेटी मीनाक्षी के साथ रिश्तेदारी में रोहतक गई हुई
थी। दरअसल कुछ ही दिनों बाद मीनाक्षी की शादी होने वाली है। इसी सिलसिले
में अंजलि का बाहर आना जाना लगा हुआ था। देर रात चोरों ने मकान के ताले
तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से 40 हजार नकदी, सोने के जेवरात,
चांदी के सिक्के व अन्य कीमती कपड़े चुरा ले गए। रामनगर चौकी जांच अधिकारी
गुरविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।