{"_id":"e21d2d8e1ad0d4a8fb4f489fbe3d3aa8","slug":"karnal-news-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पांव और मुंह पर पट्टी बांधकर जिम ट्रेनर की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ-पांव और मुंह पर पट्टी बांधकर जिम ट्रेनर की हत्या
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
हाथ-पांव और मुंह पर पट्टी बांधकर बसंत विहारवासी एक जिम ट्रेनर की हत्या
विज्ञापन
कर दी गई। आरोपियों ने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए शव को सेक्टर-छह साईं
बाबा मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। रविवार सुबह सूचना मिलने पर
पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक संदीप उर्फ कर्ण चौहान का शव कब्जे में लिया।
उधर, परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और जाम लगाने की धमकी दे डाली। डीएसपी जितेंद्र गहलावत ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। मृतक संदीप के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को रोहतक पीजीआई में होगा।
पुलिस का कहना है कि युवक संदीप की मौत दम घुटने के कारण हुई है। फिलहाल युवक की कार व मोबाइल नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस वारदात को लूट से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मूल रूप से पानीपत जिले के अहर गांव निवासी एवं हाल में बसंत विहारवासी संदीप उर्फ कर्ण चौहान (25) अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। रविवार सुबह करनाल सेक्टर छह के साईं बाबा मंदिर के पास एक नौजवान युवक का शव मिला। इसके हाथ-पांव टेप से बांध रखे थे और मुंह पर पट्टियां बांध रखी थी। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक युवक संदीप उर्फ कर्ण शनिवार रात को घर से निकला था और वापस नहीं पहुंचा। कर्ण के हाथ-पांव और मुंह पूरी तरह से प्लास्टर की पट्टियों से बांध रखे थे। सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र गहलावत और थाना प्रभारी प्रतीक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि जिम ट्रेनर मृतक संदीप की हत्या के पीछे कारण क्या हैं? शव को देखकर यही लगता है कि किसी ने उसका अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या की है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घर में था इकलौता
इसकी दो बहन प्रीति और कीर्ति हैं। दो साल पहले संदीप की शादी बिलासपुर में शीतल (22) के साथ हुई थी। इकलौते बेटे की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल कर्ण मॉडल टाउन स्थित एक जिम में ट्रेनर के तौर पर तैनात था। इससे पहले किसी के साथ पार्टनरशिप में सेक्टर में ही जिम था।
कॉल डिटेल से सुलझेगी हत्या की गुत्थी
मृतक संदीप की कार और मोबाइल नहीं मिल रहा है। संदीप के मोबाइल नंबर पर किन-किन की बात हुई, इससे हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल से हत्यारे पकड़े जाएंगे। दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित असंतुष्ट रहे। अस्पताल में दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही। पीड़ित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे, जबकि पुलिस समय मांगती रही। संदीप माडल टाउन में जिम ट्रेनर था।
संदीप उर्फ कर्ण चौहान की हत्या की गई है। हत्या, शव को खुर्द-बुर्द सहित अन्य धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- प्रतीक कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना करनाल।